लालगंज, प्रतापगढ़ । टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत हन्डौर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जहां लोगों को कोरोना के नियंत्रण की जानकारी दी गई तो वहीं दवा वितरण एवं 427 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। विशेष स्वास्थ्य शिविर ग्राम प्रधान नितेश सिंह ( बीरू ) एवं प्रधान पिता अभिनंदन सिंह उर्फ किल्लू सिंह के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के आशीष त्रिपाठी की देखरेख में 427 लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं राष्ट्रीय किशोर एवं किशोरी कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। केन्द्र पर तैनात ए एन एम सुनीता गुप्ता , सुनीता वर्मा , सोनम सरोज, शिल्पा सरोज एमपीडब्ल्यू प्रदुम्न कुमार रहे सीएचओ अनीता यादव ने वैक्सीनेशन कराने आए लोगों को लगाया टीका । शिविर के दौरान समस्त आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं ।इस शिविर मे टीकाकरण के प्रति महिलाओं में खास उत्साह रहा। शिविर मे ग्राम प्रधान नितेश सिंह ( वीरू ) कुलदीप तिवारी(फोटू) ,राजेश चन्द्र मिश्र रज्जन, इमरान, सपना, राजकुमारी सिंह नितिन तिवारी, सचिन तिवारी, लालजी दुबे, हनुमान दुबे, अखिलेश दुबे के अलांवा सभी क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे । ग्राम प्रधान नितेश सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया।

टॉप न्यूज़

शेयर करें