पट्टी। रक्षाबंधन के पर्व पर बहन से राखी बंधवाने के लिए घर जा रहा बाइक सवार ट्रक की टक्कर से घायल होकर मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक पट्टी तहसील मुख्यालय पर किसी होटल में काम करता था और अवकाश लेकर रक्षाबंधन के लिए घर जा रहा था। बाइक सवार युवक जैसे ही पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर बनी तेरहमील के निकट पहुंचा तो डीसीएम ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह 9:30 बजे करीब हुए इस हादसे में मृत युवक का शव दीवानगंज चौकी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पट्टी नगर मुख्यालय के एक होटल पर शिव लाल वर्मा निवासी ऊछापुऱ उम्र 24 वर्ष थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ काम करता था। रक्षाबंधन के त्यौहार पर अवकाश लेकर बाइक से वह सुबह अपने घर के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के किनारे डीसीएम ट्रक खड़ी थी जब बाइक सवार युवक उसके करीब पहुंचा तो उसने अचानक वाहन को बैक कर दिया। ट्रक को बैक करने के दौरान उसे जोरदार टक्कर लगी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर दीवानगंज चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह, दरोगा अमित मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक की शिनाख्त उसकी बाइक की डिग्गी में रखे पासबुक और आधार कार्ड से हो सकी पुलिस ने मृतक के घर हादसे की सूचना दी है।
घटना की सूचना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।



टॉप न्यूज़








शेयर करें























































