प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना की पुलिस ने लापरवाही पूर्वक टेम्पो चलाते समय दुर्घटना कारित करने के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानदीन का पुरवा नरवल निवासी राजनारायण यादव पुत्र राम औतार यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगया कि करीब एक सप्ताह पूर्व मेरा लड़का गांव के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके जरूरी बात कर रहा था। उसी समय सामने से टेम्पो लेकर आ रहे रोशन यादव पुत्र रामसुख यादव निवासी लखापुर ने टक्कर मार दिया तथा भाग गया। इससे उनका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसके हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टेम्पो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें