कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले की सभी 81 न्याय पंचायत, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषदों पर कार्यक्रम “जय भारत महासंपर्क अभियान” का आयोजन करेंगे। इस दौरान न्याय पंचायत स्तर पर पहुंचे नेता 75 घंटे यानी कि तीन दिनों तक उसी न्याय पंचायत की ग्राम सभा में निवास करते हुए कार्यक्रमों को करेंगे। उक्त बातें बुधवार को मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेसियो ने कही।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेसी वरिष्ठ पदाधिकारी देवकुमार सोनकर ने बताया कि पहले दिवस में पार्टी नेता मैं गांव में घर-घर दरवाजे में जाकर अपना परिचय देंगे। इसके साथ चिन्हित परिवार के साथ भोजन शाम को गांव के लोगों के साथ खेती किसानी गांव समाज की चर्चा और समस्याओं पर बात करते हुए गांव में ही एक चौपाल का आयोजन करेंगे। दूसरे दिन पार्टी के नेतागण स्कूल पंचायत भवन एवं धार्मिक स्थलों पर प्रभातफेरी निकालेंगे और श्रमदान करेंगे। इसी दिन राजीव गांधी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी का नेता गण स्वतंत्रा सेनानी सेनानी परिवारों, सैनिक परिवारों, सफाई कर्मियों, रसोईया, आशा बहू, शिक्षामित्र के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान करेंगे। इस अवसर पर समय तो सभी लोग संविधान की शपथ भी लेंगे। कार्यक्रम का मूल।उद्देश्य देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए आम लोगों में लोकतांत्रिक प्रणाली की सोच और समझ विकसित करना भी है। उक्त मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्दीकी, देव कुमार सोनकर, वेद प्रकाश पांडे , तमजीद अहमद, आदि रहे।



टॉप न्यूज़








शेयर करें























































