शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कार्य – विशाल
अयोध्या। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह के लम्बे काफिले के साथ अयोध्या आगमन पर दर्जनों स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पर अवध क्षेत्र के मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व ओम प्रकाश सिंह अरविंद सिंह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र मणीन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का सकारात्मक निर्वाहन करता है। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से पार्टी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। कोविड काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जरुरतमंदां की मद्द की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और गतिशील करना होगा। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि निवेशकों की पसंद उत्तर प्रदेश बनता जा रहा है। इसके साथ पयर्टन, उद्यम, व्यापार को विकसित होने के लिए बेहतर परिवेश प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा रहे है। प्रतिभाओं को अपेक्षित माहौल प्रदान किया गया है। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। रुदौली हनुमानगढ़ी पर आशीष शर्मा, भेलसर में अशोक कसौधन, देवराकोट में गुड्डू सिंह, रौनाही टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, आशीष तिवारी की अगुवाई, कोटसराय में भाजपा नेता अंकुर सिंह, अंकित दूबे, कमलेश सिंह, करमबीर सिंह की अगुवाई में 51 किलो की माला पहनाकर, सहादतगंज बाईपास पर अजय सिंह, कल्लू सिंह, आयुष पाण्डेय, सहादतगंज चुंगी पर विश्वास सिंह, पिंटू सिंह, विक्रम सिंह की अगुवाई में रोडवेज पर जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, राजेश सिंह, टीपू सिंह की अगुवाई में, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर नगर निगम के उपसभापति बृजेन्द्र सिंह, जय सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर नाग, मनमोहन जायसवाल की अगुवाई में तथा रिकाबगंज चौराहा पर बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, बृजेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में, चौक में रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव की अगुवाई, रीडगंज पर संग्राम सिन्हा, सुरेन्द्र यादव, राजू सिंह की अगुवाई में, साहबगंज में चंदन तिवारी, शीतला पाण्डेय की अगुवाई, उदया चौराहा पर बाबूराम यादव की अगुवाई, रानोपाली पर रमाकांत विश्वकर्मा, प्रमोद साहू की अगुवाई में, इसके साथ में साकेत महाविद्यालय, टेढ़ी बाजार व हनुमानगढ़ी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
























































