V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 3 March 2022

स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए गांव मे समय दे रहे है एडियो पंचायत

ऊंचाहार रायबरेली। गांव स्वच्छ हो सके और गांव की तस्वीर को कैसे नगर व शहर की तर्ज पर हाईटेक किया जाए गांव की तस्वीर बदलने के लिए सहायक खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा जो प्रयास जारी कर रखा है वह काबिले तारिफ है। बताते चले कि ऊंचाहार ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शुकुरूल्लापुर,आइमाजहनिया व … Read more

श्री बाल्हेश्वर पुष्प श्रृंगार महोत्सव धूमधाम पूर्वक संपन्न

लालगंज रायबरेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के ऐहार स्थित सुप्रसिद्ध शिव मंदिर श्री बाल्हेश्वर महादेव का 65वां पुष्प सिंगार समारोह धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ। 2 दिन तक चले महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये तथा कानपुर के श्रृंगारिया संतोष सैनी के द्वारा किए गए अद्भुत मनोरम पुष्प श्रृंगार झांकी … Read more

न्यायालय की तारीख से पहले ही दोबारा पहुंची टीम ने शुरू कराया काम!

रायबरेली । विद्यालय के एक मात्र रास्ते पर रेलवे द्वारा प्रस्तावित इमारत के निर्माण के सम्बंध में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गयी थी जिसमें 4 मार्च को पेशी का आदेश था परन्तु रेलवे अधिकारियों ने न्यायालय की तारीख से एक दिन पहले ही पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर … Read more

विद्यालय के मुख्य द्वार को अवरुद्ध करने पर आमादा रेलवे प्रशासन!

काफी जद्दोजहद के बाद मात्र दो फुट रास्ता देने के लिए राजी हुए अधिकारी रायबरेली। रेलवे के अधिकारियों की मंशा के चलते लगभग 25 वर्षों से नौनिहालों का जीवन संवार रहे शिक्षण संस्थान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि रेलवे प्रशासन ने विद्यालय के वर्षों पुराने एक मात्र रास्ते पर सरकारी इमारतों का … Read more

सिंगरामऊ में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

फूलपुर (प्रयागराज )। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए सिंगरामऊ गांव में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा बुधवार को निकली गई। इस भागवत कथा के मुख्य यजमान राधेश्याम मिश्र व विश्वती देवी होंगी। बीरू पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुयशु जी महाराज व रामबाबाजी व्यासपीठ को सुशोभित करेंगे। कथा प्रति दिन  … Read more

ऊंचडीह गांव में बह रही राम नाम की रसधारा, गोता लगा रहे श्रोतागण

दूर दूर से लोग सुनने पहुंच रहे कथावाचक अंकुश जी महराज की रामकथा कोरांव प्रयागराज। तहसील कोरांव के ऊंचडीह गांव में अंकुश जी महराज के मुखारविंद से राम की रसधार बहती दिख रही है जिसका सभी स्रोतागण अमृतपान किया करते हैं। कथा के चौथे दिन स्रोताओं की लम्बी भीड़ रही। रामचरितमानस के बारे में बताते … Read more

विधानसभा चुनाव जीत को लेकर कहीं व्रत ,कहीं हवन-पूजन तो कहीं शुरू है तंत्र-मंत्र विद्या

विधान सभा चुनाव में जीत को लेकर सभी की अपनी-अपनी गणित! परिणामों की उल्टी गिनती शुरू,10 मार्च को प्रात:8 बजे से शुरू होगी मतगणना! नतीजा आने तक सभी अपने आपको मानें बैठे हैं विधायक! कुछ भी आए परिणाम पर प्रत्याशियों उनके समर्थकों के दिलों की बढी हैं धड़कनें मतदान के बाद चुनाव परिणामों की बेचैनी … Read more

अनुशासित जीवन पद्धति का विकास योग सेः कुलपति

200 प्रतिभागियों को बांटे सूर्य नमस्कार योग महोत्सव के प्रमाण पत्र प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्राचीन यौगिक जीवन पद्धति का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा 21 दिवसीय सूर्य नमस्कार योग महोत्सव … Read more

एसपीएम के छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा के संदर्भ में प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। 14 फरवरी से लगातार स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्रा ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जिसके बाद दो मार्च को छात्र नेताओं व विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत के दौरान विश्वविद्यालय अधिकारियों ने सभी छात्र छात्राओं को मत जानना चाहा। जिसमें उन्होंने कहा की 3 और 4 मार्च को दो … Read more

अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ निकला सफर ए इमाम हुसैन का जुलूस

वापस वतन को लौट के आना मुसाफिरों…. सुग़रा को जाके भूल न जाना मुसाफिरों….. प्रयागराज। माहे रजब की अठ्ठाईस को मदीने से करबला के सफर पर निकले इमाम हुसैन के क़ाफले की याद मे करैली व दरियाबाद से सफर ए इमाम हुसैन पर दुलदुल, हज़रत अली असग़र का झूला, अलम, ताबूत व ऊँटों पर जनाब … Read more

जरूरत से अधिक पानी का न करें उपयोग

नेहरू युवा केंद्र ने सिकंदरपुर बजहा में आयोजित की कैच द रेन प्रतियोगिता कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लाॅक के सिकंदरपुर बजहा गांव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा गुरूवार को आत्मनिर्भर भारत के लिए यूथ मैपिंग, स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण हुआ। इसमें कैच द रेन के तहत भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत … Read more

बाइक बचाने में कार पलटी, दो सगे भाइयों की मौत

होलागढ़ (प्रयागराज)। प्रतापगढ़ के नगरिया,क़ानूपुर से एक कार द्वारा तरती होलागढ़ निवासी श्याम लाल सरोज के घर निमंत्रण जा रहे लोगों की कार दहियावां नहर पटरी पर बाइक बचाने के चक्कर में पलट गयी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। कार पलटने से 58 वर्षीय राम नेवाज सरोज की मौके पर ही मौत हो … Read more

रास्ते के विवाद में युवक को पीटा

होलागढ़ (प्रयागराज)। नन्दा के पूरा गोंड़वा निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी उर्फ बब्बू को गाँव के ही दो लड़कों ने रास्ते के विवाद के कारण ईंट व डंडे से जमकर पीटा दिया।बताया गया कि बब्बू अपने बोरिंग घर से लौट रहा था कि गाँव के निखिल कुमार व मंजीत कुमार रास्ते मे रस्सी बांध दिए ताकि … Read more

आत्महत्या करने आई किशोरी जीआरपी ने बचाई जान

 चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म एक पर मिली लड़की को ले गये परिजन प्रतापगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस की सतर्कता से आत्महत्या करने आई एक किशोरी की जान जाने से बच गई। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पद्माकरपुर मान्धाता इलाके की एक किशोरी प्रतापगढ़ स्टेशन … Read more

करुआडीह में मिनी बैंक व कम्प्यूटर प्वांइट का उद्घाटन

फूलपुर (प्रयागराज)। ग्रामीण इलाके में कम्प्यूटर केन्द्र और मिनी बैंक के संचालन से ग्रामीणों को गांव में ही यह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उक्त बातें मंगलवार को फूलपुर के करुआडीह स्थित यादव चौराहे पर मिनी बैंक व कम्प्यूटर केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रसपा के जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव ने कही। … Read more