V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक बचाने में कार पलटी, दो सगे भाइयों की मौत

होलागढ़ (प्रयागराज)। प्रतापगढ़ के नगरिया,क़ानूपुर से एक कार द्वारा तरती होलागढ़ निवासी श्याम लाल सरोज के घर निमंत्रण जा रहे लोगों की कार दहियावां नहर पटरी पर बाइक बचाने के चक्कर में पलट गयी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। कार पलटने से 58 वर्षीय राम नेवाज सरोज की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि सगे छोटे भाई 45 वर्षीय रमा शंकर सरोज ने   सीएचसी होलागढ़ में दम तोड़ दिया। इसके बाद भी लोग आनन फानन दोनों को स्वरूप रानी अस्पताल ले गये। मगर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तरती निवासी स्याम लाल के घर गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये राम नेवाज अपनी बेटी के घर निमंत्रण जा रहा था। कार का ड्राइवर, एक लड़की व एक बेटा बचा है जिसे भी गम्भीर चोट आई है। बताया गया कि श्याम लाल का बेटा दिनेश एसआरएन अस्पताल में बाबू है। घर का सारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
होलागढ़ (प्रयागराज)। प्रतापगढ़ के नगरिया,क़ानूपुर से एक कार द्वारा तरती होलागढ़ निवासी श्याम लाल सरोज के घर निमंत्रण जा रहे लोगों की कार दहियावां नहर पटरी पर बाइक बचाने के चक्कर में पलट गयी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। कार पलटने से 58 वर्षीय राम नेवाज सरोज की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि सगे छोटे भाई 45 वर्षीय रमा शंकर सरोज ने   सीएचसी होलागढ़ में दम तोड़ दिया। इसके बाद भी लोग आनन फानन दोनों को स्वरूप रानी अस्पताल ले गये। मगर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तरती निवासी स्याम लाल के घर गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये राम नेवाज अपनी बेटी के घर निमंत्रण जा रहा था। कार का ड्राइवर, एक लड़की व एक बेटा बचा है जिसे भी गम्भीर चोट आई है। बताया गया कि श्याम लाल का बेटा दिनेश एसआरएन अस्पताल में बाबू है। घर का सारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

Leave a Comment