नेहरू युवा केंद्र ने सिकंदरपुर बजहा में आयोजित की कैच द रेन प्रतियोगिता
कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लाॅक के सिकंदरपुर बजहा गांव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा गुरूवार को आत्मनिर्भर भारत के लिए यूथ मैपिंग, स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण हुआ। इसमें कैच द रेन के तहत भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आधा दर्जन गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं पानी के दुरूपयोग न करने पर विस्तार से अपनी बात को रखा। कहा पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। बारिश के पानी को बचाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। वहीं कुछ प्रतिभागियों ने उपस्थित लोगों से कहा कि घर में उतना ही पानी का प्रयोग करें, जितने की जरूरत हो। जरूरत से अधिक पानी का उपयोग करके बर्बाद न करेें। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर बजहा की प्रधानाध्यापक अनीता यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान गुलाब देवी डिग्री काॅलेज के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, ऊधौश्याम यादव, संजय सिंह यादव, धनंजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































