चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म एक पर मिली लड़की को ले गये परिजन
प्रतापगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस की सतर्कता से आत्महत्या करने आई एक किशोरी की जान जाने से बच गई। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पद्माकरपुर मान्धाता इलाके की एक किशोरी प्रतापगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार पर डरी सहमी खड़ी थी। चेकिंग पर निकले सिपाही शिव नारायण की नजर उस पर पड़ी। शक होने पर उसे थाने ले आये। पूछने पर उसने बताया कि हर घरवालों से अजिज आकर ट्रेन से कटकर मरने आई है। उसके बताये पते पर एसओ पप्पू यादव ने फोन किया। परिजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजन सकते में आ गये। वे भागकर थाने पहुंच गये। पुलिस वालों ने किशोरी को समझा बुझाकर उनके साथ भेज दिया। एसओ ने बताया कि लड़की आत्महत्या करने के लिए आई थी। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































