V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्यालय के मुख्य द्वार को अवरुद्ध करने पर आमादा रेलवे प्रशासन!

काफी जद्दोजहद के बाद मात्र दो फुट रास्ता देने के लिए राजी हुए अधिकारी
रायबरेली। रेलवे के अधिकारियों की मंशा के चलते लगभग 25 वर्षों से नौनिहालों का जीवन संवार रहे शिक्षण संस्थान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि रेलवे प्रशासन ने विद्यालय के वर्षों पुराने एक मात्र रास्ते पर सरकारी इमारतों का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया है जबकि विद्यालय आने-जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है। मामला शहर के रेलवे कालोनी स्थित रामा शिक्षा निकेतन हायर सेकेन्डरी स्कूल का है जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी।बताते चलें कि रामा शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के एक पीछे कब्रिस्तान है तथा दायें-बायें अन्य मकान बनें हुए हैं,शुरू से ही विद्यालय का एक मात्र द्वार रेलवे कालोनी के अंदर सड़क की तरफ रहा है जिससे सैकड़ों नौनिहाल वहाँ शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। गौरतलब है कि विद्यालय प्रबंधक संजय सोनकर के साथ ही अभिभावकों व विद्यार्थियों के होश उस वक्त उड़ गये जब दो दिन पहले अचानक रेलवे प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ विद्यालय के ठीक सामने इमारत का निर्माण कराने पहुंच गया,विद्यालय प्रबंधन द्वारा रेलवे अधिकारियों से कम से कम विद्यालय आने-जाने के लिए एक रास्ते की मांग किये जाने के कारण मामला गर्म हो गया था जिस पर रेलवे की टीम बिना काम शुरू कराये ही वापस लौट गई थी,उसके तुरन्त बाद विद्यालय प्रबंधक ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए रास्ता दिलाये जाने की मांग की गयी थी वहीं न्यायालय में वाद भी दाखिल कर दिया था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

काफी जद्दोजहद के बाद मात्र दो फुट रास्ता देने के लिए राजी हुए अधिकारी
रायबरेली। रेलवे के अधिकारियों की मंशा के चलते लगभग 25 वर्षों से नौनिहालों का जीवन संवार रहे शिक्षण संस्थान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि रेलवे प्रशासन ने विद्यालय के वर्षों पुराने एक मात्र रास्ते पर सरकारी इमारतों का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया है जबकि विद्यालय आने-जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है। मामला शहर के रेलवे कालोनी स्थित रामा शिक्षा निकेतन हायर सेकेन्डरी स्कूल का है जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी।बताते चलें कि रामा शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के एक पीछे कब्रिस्तान है तथा दायें-बायें अन्य मकान बनें हुए हैं,शुरू से ही विद्यालय का एक मात्र द्वार रेलवे कालोनी के अंदर सड़क की तरफ रहा है जिससे सैकड़ों नौनिहाल वहाँ शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। गौरतलब है कि विद्यालय प्रबंधक संजय सोनकर के साथ ही अभिभावकों व विद्यार्थियों के होश उस वक्त उड़ गये जब दो दिन पहले अचानक रेलवे प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ विद्यालय के ठीक सामने इमारत का निर्माण कराने पहुंच गया,विद्यालय प्रबंधन द्वारा रेलवे अधिकारियों से कम से कम विद्यालय आने-जाने के लिए एक रास्ते की मांग किये जाने के कारण मामला गर्म हो गया था जिस पर रेलवे की टीम बिना काम शुरू कराये ही वापस लौट गई थी,उसके तुरन्त बाद विद्यालय प्रबंधक ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए रास्ता दिलाये जाने की मांग की गयी थी वहीं न्यायालय में वाद भी दाखिल कर दिया था।

Leave a Comment