मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लाखापुर में दरवाजे पर पानी आने का विरोध करने पर पड़ोसी ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। लाखापुर गांव निवासी उतरहिन पत्नी विजय के दरवाजे पर पड़ोसी के नल का पानी बहाकर आता है। इससे उसे दिक्कत होती है। उतरहिन ने आज दरवाजे पर पानी आने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। इससे उतरहिन तथा उसकी बेटी संजना 12 को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































