कुंडा प्रतापगढ़। अज्ञात कारणों से नाराज किशोर ने घर के बगल बाग में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी महाजन का पुरवा निवासी सचिन यादव 16 वर्ष पुत्र संतोष कुमार यादव तुलसी इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूगंज जमेठी का कक्षा 11 का छात्र था। अज्ञात कारणों से नाराज होकर किशोर सचिन यादव सोमवार की रात घर के बगल पूर्व प्रधान सुरेश कुमार यादव की आम की बाग में जाकर आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह सोच क्रिया के लिए जब ग्रामीण उधर गए तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूल रहा है। हल्ला गुहार पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर लग गई। परिजनों का घटनास्थल पर रोने चिल्लाने से कोहराम मच गया। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शव के पोस्टमार्टम से वापस आने के बाद सायंकाल शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया। मृतक दो भाई व दो बहन है। सचिन बड़ा व उसका एक छोटा भाई है। पिता हीरागंज में होटल पर जीवन यापन के लिए नौकरी करता है। उसने आत्महत्या क्यों की लोग समझ नहीं पा रहे हैं, कि उसके सामने कौन से से मजबूरी थी कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। 🔔 यह भी पढ़ें...
कुंडा प्रतापगढ़। अज्ञात कारणों से नाराज किशोर ने घर के बगल बाग में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी महाजन का पुरवा निवासी सचिन यादव 16 वर्ष पुत्र संतोष कुमार यादव तुलसी इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूगंज जमेठी का कक्षा 11 का छात्र था। अज्ञात कारणों से नाराज होकर किशोर सचिन यादव सोमवार की रात घर के बगल पूर्व प्रधान सुरेश कुमार यादव की आम की बाग में जाकर आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह सोच क्रिया के लिए जब ग्रामीण उधर गए तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूल रहा है। हल्ला गुहार पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर लग गई। परिजनों का घटनास्थल पर रोने चिल्लाने से कोहराम मच गया। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शव के पोस्टमार्टम से वापस आने के बाद सायंकाल शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया। मृतक दो भाई व दो बहन है। सचिन बड़ा व उसका एक छोटा भाई है। पिता हीरागंज में होटल पर जीवन यापन के लिए नौकरी करता है। उसने आत्महत्या क्यों की लोग समझ नहीं पा रहे हैं, कि उसके सामने कौन से से मजबूरी थी कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी।



टॉप न्यूज़









शेयर करें























































