मवई -अयोध्या । विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।सोमवार को रुदौली के एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने क्षेत्र के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की।एसडीएम ने एडीओ को हर बूथ पर वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।रुदौली विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को मतदान कराया जायेगा।अचार संहिता लागू हो चुकी हैं।प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने, किसी प्रकार की अशांति न फैल सके इसके लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरु कर दी हैं।क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित कर विशेष व्यवस्था करने की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। सोमवार को एसडीएम स्वप्निल यादव एवं सीओ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई,संडवा और नेवरा के बूथों का निरीक्षण किया।वही एडीओ पंचायत राजीव कुमार श्रीवास्तव को प्रत्येक बूथ पर वाल पेंटिंग कराने और हर जानकारी लिखवाने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण मतदान करने, मतदान में हिस्सा जरुर लेने की अपील की।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि निष्पक्ष और निर्भय मतदान करने के लिए हर बूथ पर ग्रामीणों के साथ बैठक की जा रही है और अधिकारियों के नम्बर ग्रामीणों को बताए जा रहे हैं ताकि किसी को मतदान करने में कोई समस्या न आने पाए।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

एसडीएम ने एडीओ पंचायत को बूथ पर वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए
मवई -अयोध्या । विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।सोमवार को रुदौली के एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने क्षेत्र के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की।एसडीएम ने एडीओ को हर बूथ पर वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।रुदौली विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को मतदान कराया जायेगा।अचार संहिता लागू हो चुकी हैं।प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने, किसी प्रकार की अशांति न फैल सके इसके लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरु कर दी हैं।क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित कर विशेष व्यवस्था करने की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। सोमवार को एसडीएम स्वप्निल यादव एवं सीओ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई,संडवा और नेवरा के बूथों का निरीक्षण किया।वही एडीओ पंचायत राजीव कुमार श्रीवास्तव को प्रत्येक बूथ पर वाल पेंटिंग कराने और हर जानकारी लिखवाने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण मतदान करने, मतदान में हिस्सा जरुर लेने की अपील की।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि निष्पक्ष और निर्भय मतदान करने के लिए हर बूथ पर ग्रामीणों के साथ बैठक की जा रही है और अधिकारियों के नम्बर ग्रामीणों को बताए जा रहे हैं ताकि किसी को मतदान करने में कोई समस्या न आने पाए।

टॉप न्यूज़

शेयर करें