कोरांव प्रयागराज। थाना कोरांव का कमान संभालने आए नवनियुक्त थानाप्रभारी रमेश चौबे ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता फरियादियों की फरियाद पर अमल करना व उनके मामलों का निस्तारण करना होगा। उन्होंने अवैध खनन कर्ताओं के बारे में भी साफतौर से कहा कि अभी तक जो कुछ चल रहा था वह अब नहीं होगा सभी अवैध खननकर्ता या तो शासन की नीतियों को अपना लें या फिर जेल जाने को तैयार रहें। अगर कोई अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर, जेसीबी पाया गया तो उसको सीज करने के साथ उसके मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रमेश चौबे ने कहा कि कोई भी फरियादी बिना भय, झिझक के खुद अपनी फरियाद लेकर उनके पास आ सकता है उसको किसी भी दलाल या बिचौलिए की जरूरत नहीं है वह कोई भी मामला बिना जांच किए कार्रवाई नहीं करेंगे जांच में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना प्रभारी रमेश चौबे ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जो अवैध कारोबार गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थों के विक्रेता हैं वह अपना गलत रास्ता छोड़कर सही रास्ते को अख्तियार कर लें अन्यथा उनको बक्शा नहीं जाएगा और सीधे जेल भेजा जाएगा।

टॉप न्यूज़

शेयर करें