V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सई नदी में डूबने से युवक की मौत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मझिलहा के पास स्थित देव घट पुल के पास नहाने के दौरान सई नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसे गांव के एक व्यक्ति ने नदी से निकाला मगर उसकी मौत हो चुकी थी। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मझिलहा निवासी आदित्य सिंह 21 पुत्र राजेश सिंह सोमवार को शाम अपने दोस्त मनीष सिंह के साथ घर से करीब दो किमी. दूर स्थित सई नदी के देवघाट पुल के पास नहाने गया था। उसी समय पैर फिसलने के कारण आदित्य गहराई में चला गया। मनीष ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सका। उधर आदित्य गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे खोजने का प्रयास करने लगी। उसे गांव के रहने वाले लेखराज सरोज ने नदी से बरामद कर लिया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मझिलहा के पास स्थित देव घट पुल के पास नहाने के दौरान सई नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसे गांव के एक व्यक्ति ने नदी से निकाला मगर उसकी मौत हो चुकी थी। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मझिलहा निवासी आदित्य सिंह 21 पुत्र राजेश सिंह सोमवार को शाम अपने दोस्त मनीष सिंह के साथ घर से करीब दो किमी. दूर स्थित सई नदी के देवघाट पुल के पास नहाने गया था। उसी समय पैर फिसलने के कारण आदित्य गहराई में चला गया। मनीष ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सका। उधर आदित्य गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे खोजने का प्रयास करने लगी। उसे गांव के रहने वाले लेखराज सरोज ने नदी से बरामद कर लिया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment