मानधाता (नि.सं.)। भीषण बारिश के कहर से लोगो के समक्ष भारी समस्या उत्पन्न हो गई। क्षेत्र के गांव पुरैला के समीप स्थित बकुलाही नदीमें बाढ़ के कारण पुलिया के उपर से पानी बह रहा है। इससे राहगीर परेशान है। लोग अपनी जान हथेली पर रखकर पुलिया से ही आवागमन कर रहे है।
बताया गया कि मानधाता से देल्हूपुर जाने वाली सड़क के बीच में गांव पुरैला के पास बकुलाही नदी पड़ती है। लोगो के आवागमन के लिए नदी पर पुलिया बनायी गई है। क्षेत्रीय लोग उसी पुलिया से होकर आवागमन करते है। उधर कई दिनो से लगातार बरसात होने के कारण बकुलाही नदी में भारी बाढ़ आ गई है। बाढ़ का आलम यह है कि पुलिया के ऊपर से होकर पानी बह रहा है। क्षेत्रीय लोगो के आवागमन का यही एक रास्ता है। इससे लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर पुलिया के उपर बह रहे पानी से होकर आवागमन कर रहे है। इससे लोगो की जान के लिए जोखिम भी बना हुआ है। इसके बावजूद लोग मजबूरी वश आवागमन कर रहे है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें