पुलिस कर रही घटना की जांच
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंवारपुर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षो में मारपीट के साथ ही गोली भी चली। इससे गोली लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पूंछताछ के लिए कुछ लोगो को हिरासत में लिया है तथा जांच कर रही है।
बताया गया कि पंवारपुर गांव निवासी मो. मुख्तार 35 पुत्र सना उल्ला तथा रजीउद्दीन 71 पुत्र हामिद अली के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर आज दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। इसके बाद मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की गई। इस दौरान मो. मुख्तार के सिर में गोली लग गई तथा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके अलावा रजीउद्दीन समेत दोनो पक्षो के कई लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर मुख्तार की हालत काफी नाजुक होने के कारण डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए। वहां पर इलाज के दौरान मुख्तार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो पक्षो के कुछ लोगो को हिरासत में लिया है। साथ ही घटना की बावत पूंछताछ कर रही है। घटना को लेकर दोनो पक्षो में तनाव बना हुआ है। गांव में पुलिस बल भी तैनात है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें