मिल्कीपुर अयोध्या । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज , अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक एवं उनके अंदर व्याप्त हिचक को दूर करने के लिए 61 सदस्यीय महिला भ्रमण टीम को विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर युवाओं की भागीदारी के तरीकों को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय और बहुपक्षीय संस्थानों और प्रक्रियाओं को समृद्ध करने के साथ-साथ औपचारिक संस्थागत् राजनीति में उनके प्रतिनिधित्व और भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय के निकटवर्ती ग्राम के ग्रामीण महिला समूहों एवं संगठनो के सदस्यों को एकत्र कर विश्वविद्यालय बस द्वारा जागरूकता एवं भय मुक्त अभियान हेतु भ्रमण दल को भेजा गया । विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर महिलाओं के उत्थान एवं उनको जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न प्रकार के क्रायक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी क्रम में कृषि महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ सीताराम मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ आलोक कुमार सिंह एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी तथा कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ शशि बारगाह के नेतृत्व में महिलाओं के भ्रमण दल को जनपद फैजाबाद के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय जैसे मंडल कारागार, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी कार्यालय,उप जिलाधिकारी कार्यालय , तहसील आदि कार्यालयों का भ्रमण कराकर उनके कार्य प्रणाली से अवगत् कराया गया, जिससे भविष्य में ये महिलाएं जागरूक, भयमुक्त एवं स्वावलंबी बन सके। महिलाओं के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महिलाओं को एकत्र करने में विश्वविद्यालय कर्मी सुधीर कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा ।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवं वैश्विक भागीदारी हेतु महिलाओं का भ्रमण
मिल्कीपुर अयोध्या । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज , अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक एवं उनके अंदर व्याप्त हिचक को दूर करने के लिए 61 सदस्यीय महिला भ्रमण टीम को विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर युवाओं की भागीदारी के तरीकों को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय और बहुपक्षीय संस्थानों और प्रक्रियाओं को समृद्ध करने के साथ-साथ औपचारिक संस्थागत् राजनीति में उनके प्रतिनिधित्व और भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय के निकटवर्ती ग्राम के ग्रामीण महिला समूहों एवं संगठनो के सदस्यों को एकत्र कर विश्वविद्यालय बस द्वारा जागरूकता एवं भय मुक्त अभियान हेतु भ्रमण दल को भेजा गया । विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर महिलाओं के उत्थान एवं उनको जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न प्रकार के क्रायक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी क्रम में कृषि महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ सीताराम मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ आलोक कुमार सिंह एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी तथा कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ शशि बारगाह के नेतृत्व में महिलाओं के भ्रमण दल को जनपद फैजाबाद के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय जैसे मंडल कारागार, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी कार्यालय,उप जिलाधिकारी कार्यालय , तहसील आदि कार्यालयों का भ्रमण कराकर उनके कार्य प्रणाली से अवगत् कराया गया, जिससे भविष्य में ये महिलाएं जागरूक, भयमुक्त एवं स्वावलंबी बन सके। महिलाओं के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महिलाओं को एकत्र करने में विश्वविद्यालय कर्मी सुधीर कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा ।

टॉप न्यूज़

शेयर करें