सड़को पर बेतरतीब खड़े वाहनो ने बढ़ायी समस्या
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर में जगह जगह बेतरतीब खड़े वाहनो के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं पंजाबी मार्केट, राजापाल टंकी, एसबीआई मुख्य शाखा, चैक, बाबागंज, पल्टन बाजार समेत कई स्थानो पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से आवागमन की दिक्कत काफी बढ़ गई है। पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण बेतरतीब खड़े वाहनो से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इसके बावजूद इस समस्या की ओर जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे है।
बताते चले कि लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में फैल् शहर क्षेत्र सिर्फ कहने भर को ही बहुत छोटा है। जबकि इसी शहर के बीच से होकर गुजरने में घण्टो का समय व्यतीत हो जाता है। रोडवेज बसड्डा रेलवे स्टेशन, भंगवा चुंगी, चैक घण्टाघर, भैरोपुर में सबसे ज्यादा दिक्कत सवारी ढोने वाले वाहनो से है। वही दूसरी तरफ राजा पाल टंकी चैराहे पर प्राइवेट टैक्सी वालो का कब्जा रहता है। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति स्टेट बैंक के सामने, पंजाबी मार्केट, बाबागंज आदि ऐसे स्थान है जहां से सही सलामत निकल पाना काफी मुश्किल रहता है। वाहनो की बेतरतीब पार्किंग से इन स्थानो से होकर गुजरने में काफी समय व्यतीत हो जाता है। यही हाल जिला अस्पताल के सामने का है। यहां पर ठेलिया एवं ई रिक्शा चलाने वाले भी राह का रोड़ा बने रहते है। इमरजेन्सी में यदि किसी मरीज को लेकर जिला मेडिकल कालेज में जाना हो तो पहले राह का रोड़ा बने लोगो के हटने का इंतजार करना पड़ता है। तब कही जाकर रास्ता साफ हो पाता है। स्टेट बैंक जाना हो तब भी बेतरतीब खड़े वाहनो से ही सामना होता है। रास्ता साफ न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इसके बावजूद इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया जाता है। शहर की व्यवस्था के लिए जिम्मेदार नगर पालिका ने शायद ही कभी इस ओर ध्यान दिया हो। यही कारण है कि इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें