V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिले में धूमधाम संग मना 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

विभिन्न संस्थानो में ध्वजारोहरण कर किया गया नमन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला पूर्वी के परिसर में स्वतंत्रता दिवस का 75 वां समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फैलाया। बच्चो के साथ व्यवस्थापक संतोष कुमार सह व्यवस्थापक मुरारीलाल वरिष्ठ सदस्य कृष्णलाल उमरवैश्य सहित सभी आचार्यो एवं दीदियो ने राष्ट्र ध्ज को समवेत नमन किया। राष्ट्रगान जनगण मन के साथ प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने उपस्थित महानुभाव का परिचय एवं सम्मान किया। उद्घोष के बाद क्रांतिकारी शहीदो को अपनी श्रद्धा पुष्प अर्पित कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक आम का पौधा भी आरोपित किया गया। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रमुख विभा शुक्ला, प्रीति सिंह, सुशुम तिवारी, वंदना पांडेय, बृजेश तिवारी, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह एवं निदेशिका श्रीमती अलका सिंह ने शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ ध्वजा रोहण किया। सभी ने अमर शहीदो के लिए ओजस्वी नारे लगाए। इसके बाद देश के महापुरूषो एवं अमर शहीदो के चित्रो पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा जिंदल तथा शिक्षिक शिक्षिकाओ ने अमर शहीदो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इसी प्रकार व्यापारियो द्वारा पंजाबी मार्केट स्थित सुभाष पार्क में झण्डारोहण किया गया। मुख्य अतिथि गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक रामेश्वर प्रसाद उमरवैश्य एवं विशिष्ट अतिथि गल्ला मंडी के पूर्व महामंत्री व वर्तमान संरक्षक मो. अब्दुल जब्बार झण्डारोहण किया गया। तदोपरान्त सभी लोगो ने भारत माता के जयकारे के साथ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी द्वारा राष्ट्रगान कराया गया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो तथा शहीद वीर सैनिको को याद कर नमन किया गया। साथ ही शहीद सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन जिला महामंत्री संजय सोनी ने किया। इस दौरान लखनबाबा, कृष्ण मोहन केसरवानी, अभय खंडेलवाल, प्रमोद केसरवानी, मनोज सिंह, विष्णु सिंह, शिवम केसरवानी, शहबाज, सुरेश केसरवानी, धीरज उपाध्याय, कुलविंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, आशीष केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, उजागर सिंह, अनिल पांडेय, अमित केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, रिजवान अहमद, विवेक श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, आलोक खंडेलवाल, राजेन्द्र खंडेलवाल, सतीश केसरवानी, मनीष केसरवानी, अब्दुल खादुल, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप यादव आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार इण्डियन एसोसिएशन जनपद शाखा के तत्वाधान में एसोसिएशन के भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण अध्यक्ष डा. आर.पी. चैबे के द्वारा सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात उनकी अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिको को बधाई तथा शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डा. एस.एस. गुप्त, डा. शिव मूर्ति लाल मौर्य, डा. रवि कुमार श्रीवास्तव, डा. घनश्याम अग्रवाल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार मौर्य सभा के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन सम्राट अशोक महान पुस्तकालय परिसर में श्रीमती कंचन मौर्य के द्वारा सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात डा. शिवमूर्ति लाल मौर्य की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओ ने अमर शहीदो को स्वतंत्रता प्राप्ति में बलिदान को रेखांकित करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में विकास कुमार, ई. अनुराग मौर्य, श्रद्धा मौर्य, राजवीर मौर्य, राम निहोर मौर्य, विजय नारायण मौर्य, ओपी वर्मा, अनीता वर्मा, बसंत लाल मौर्य, लालजी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment