V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किशोरी को झाड़ी में खीचकर किया दुराचार

घटना की शिकायत करने पर दी जानलेवा धमकी
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कलानी में खेत में शौच गई किशोरी को दरिन्दे ने जबरन झाड़ी में खीचकर दुराचार किया। साथ ही घटना की बावत पुलिस या अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है उधर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है। बताया गया कि गांव कलानी निवासी एक किशोरी 16 रविवार को शाम करीब छह बजे खेत में शौच करने गई थी। वहां से वापसी के दौरान रास्ते में गांव के एक बहशी युवक ने किशोरी को अकेली देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। वह किशोरी का हाथ पकड़कर खीचने लगा। किशोरी ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह दबाकर झाड़ी में घसीट ले गया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुराचार किया। साथ ही घटना के सम्बंध में पुलिस अथवा अन्य किसी से शिकायत करने पर पीड़ित किशोरी को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद उठकर किसी तरह किशोरी घर पहुंची। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए। किशोरी ने आज परिजनो के साथ थाने पर जाकर पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना की शिकायत करने पर दी जानलेवा धमकी
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कलानी में खेत में शौच गई किशोरी को दरिन्दे ने जबरन झाड़ी में खीचकर दुराचार किया। साथ ही घटना की बावत पुलिस या अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है उधर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है। बताया गया कि गांव कलानी निवासी एक किशोरी 16 रविवार को शाम करीब छह बजे खेत में शौच करने गई थी। वहां से वापसी के दौरान रास्ते में गांव के एक बहशी युवक ने किशोरी को अकेली देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। वह किशोरी का हाथ पकड़कर खीचने लगा। किशोरी ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह दबाकर झाड़ी में घसीट ले गया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुराचार किया। साथ ही घटना के सम्बंध में पुलिस अथवा अन्य किसी से शिकायत करने पर पीड़ित किशोरी को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद उठकर किसी तरह किशोरी घर पहुंची। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए। किशोरी ने आज परिजनो के साथ थाने पर जाकर पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment