सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत साहबगंज में एक विक्षिप्त युवक का शव तालाब में मिलने से हड़कम्प मचा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साहबगंज बाजार निवासी मो. जाविर 18 पुत्र मो. जाकिर मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह आज सुबह अचानक घर से गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। उसी समय ग्रामीणो ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब में युवक का शव देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीण मृतक को पहचान गए तथा परिजनों को फौरन सूचित किया। घटना की सूचना पाते ही परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें