V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत, दूसरा जख्मी

घटना के बाद वाहन समेत भागा कार चालक
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हण्डौर के समीप हाईवे स्थित अकेला वीर बाबा चबूतरा के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कालेज ले जाया गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बासूपुर निवासी अंश 10 पुत्र प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आज पड़ोसी बादल 15 के साथ साइकिल पर बैठकर हण्डौर की तरफ जा रहा था। जब वे हण्डौर के समीप स्थित अकेला वीर बाबा के चबूतरे के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कार चालक फौरन अपने वाहन समेत भागने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। उधर दोनो घायल बालको को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द ले गए। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बादल की हालत गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मृत बालक अंश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। उधर घायल बालक बादल अपनी ननिहाल में रहता है। वह ढाई साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता मानसिक रूप से विक्षिपत है। ऐसे में वह बचपन से ही ननिहाल में रहता है। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल ले गए है। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना के बाद वाहन समेत भागा कार चालक
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हण्डौर के समीप हाईवे स्थित अकेला वीर बाबा चबूतरा के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कालेज ले जाया गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बासूपुर निवासी अंश 10 पुत्र प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आज पड़ोसी बादल 15 के साथ साइकिल पर बैठकर हण्डौर की तरफ जा रहा था। जब वे हण्डौर के समीप स्थित अकेला वीर बाबा के चबूतरे के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कार चालक फौरन अपने वाहन समेत भागने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। उधर दोनो घायल बालको को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द ले गए। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बादल की हालत गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मृत बालक अंश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। उधर घायल बालक बादल अपनी ननिहाल में रहता है। वह ढाई साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता मानसिक रूप से विक्षिपत है। ऐसे में वह बचपन से ही ननिहाल में रहता है। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल ले गए है। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।

Leave a Comment