V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तालाब की भूमि में जबरन निर्माण कर रहे दबंग

ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रंजीतपुर के ग्रामीणो ने दबंगो पर तालाब की जमीन में जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत एसडीएम लालगंज से भी की है। ग्रामीणो का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस सम्बंध में गांव रंजीतपुर के दर्जनो ग्रामीणो का कहना है कि कुछ दबंग तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करा रहे है। इसकी शिकायत ग्रामीणो ने विगत 7 अगस्त को एसडीएम लालगंज से लिखित शिकायती पत्र देकर किया था। दबंगो पर इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है। उक्त लोग अब भी तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंग लाठी डण्डा व धारदार हथियार लेकर मारपीट करने पर आमादा हो जाते है। इससे ग्रामीण भयभीत हो जाते है। ग्रामीणो का कहना है कि एसडीएम ने अवैध निर्माण रोकने के लिए उदयपुर पुलिस को लिखित निर्देश दिया था। इसके बावजूद निर्माण का कार्य पूर्व की तरह चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत एसओ से भी किया गया था। एसओ ने कार्रवाई करने की बजाय डांटकर भगा दिया था। इस सम्बंध मे जानकारी के लिए एसओ सतेन्द्र कुमार के मोबाइल से सम्पर्क का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो सकी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रंजीतपुर के ग्रामीणो ने दबंगो पर तालाब की जमीन में जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत एसडीएम लालगंज से भी की है। ग्रामीणो का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस सम्बंध में गांव रंजीतपुर के दर्जनो ग्रामीणो का कहना है कि कुछ दबंग तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करा रहे है। इसकी शिकायत ग्रामीणो ने विगत 7 अगस्त को एसडीएम लालगंज से लिखित शिकायती पत्र देकर किया था। दबंगो पर इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है। उक्त लोग अब भी तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंग लाठी डण्डा व धारदार हथियार लेकर मारपीट करने पर आमादा हो जाते है। इससे ग्रामीण भयभीत हो जाते है। ग्रामीणो का कहना है कि एसडीएम ने अवैध निर्माण रोकने के लिए उदयपुर पुलिस को लिखित निर्देश दिया था। इसके बावजूद निर्माण का कार्य पूर्व की तरह चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत एसओ से भी किया गया था। एसओ ने कार्रवाई करने की बजाय डांटकर भगा दिया था। इस सम्बंध मे जानकारी के लिए एसओ सतेन्द्र कुमार के मोबाइल से सम्पर्क का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो सकी।

Leave a Comment