बाबा बेलखरनाथ धाम I हरा पेड़ काटने की सूचना पाने पर वन विभाग ने अचानक छापा मारा । गांव में अधिकारियों की टीम पहुंचने के पूर्व पेड़ कटा रहा ठेकेदार व मजदूर फरार हो गये । इससे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पेड़ को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है । कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में आम का हरा पेड़ काटने की सूचना वन विभाग को मिली थी । सूचना पाते ही शुक्रवार को सांय पांच बजे डीएफओ वरुण सिंह, संडवा चन्दिका के रेंजर अशोक यादव मौके पर टीम लेकर पंहुचे । किन्तु टीम पहुंचने के पूर्व पेड़ कटा रहा ठेकेदार मजदूर सहित फरार हो गया । मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पेड़ को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए पेड़ कटा रहे ठेकेदार व मालिक के खिलाफ कन्धई थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है ।
ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ कटने की जानकारी क्षेत्रीय फॉरेस्टर लालजी मिश्रा को पहले ही दी गई थी, इसके बावजूद ठेकेदार ने वन विभाग की मिलीभगत से पेड़ कटवा दिया । डीएफओ वरुण सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार व पेड़ मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।



टॉप न्यूज़








शेयर करें

























































