V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नेत्र शिविर में 167 रोगियों का हुआ परीक्षण, 42आपरेशन हेतु भेजे गये

जेठवारा, (प्रतापगढ़)। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान कमें अष्टभुजा इंटर कॉलेज जेठवारा में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 167रोगियों का परीक्षण किया गया और 42 को आपरेशन हेतु भेजा गया।  शुभारंभ एस०ओ०जेठवारा ने किया।उन्होंने इसे बहुत ही पुण्य कार्य बताया। उन्होंने शिविर की प्रशंसा करते हुए अपने विभाग के लोगों का भी नेत्र परीक्षण कराया।प्रधानाचार्य लालता प्रसाद पाण्डेय के संयोजन में आयोजित इस नेत्र शिविर में डॉ०शिवाकांत त्रिपाठी एवं डॉ०पंकज गुप्ता ने रोगियों का नेत्र परीक्षण किया।कुल 167 रोगियों का मुफ्त नेत्र परीक्षण किया गया।42 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिह्नित करके उन्हें बस द्वारा चित्रकूट भेजा गया जहाँ उनका मुक्त ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए संयोजक लालता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इस शिविर का आयोजन करके क्षेत्र के लोगों के नेत्रों की जाँच करवाना एवं उनका ऑपरेशन करवाना एक पुनीत कार्य है।इससे उन्हें क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।साथ ही कमजोर एवं गरीबों का मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन करवाने में उन्हें सफलता मिल रही है।शिविर के व्यवस्थापक अनंत सिंह तोमर ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।इस अवसर पर शिव बहादुर सिंह तोमर, राम सिंह प्रधान ,राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जेठवारा, (प्रतापगढ़)। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान कमें अष्टभुजा इंटर कॉलेज जेठवारा में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 167रोगियों का परीक्षण किया गया और 42 को आपरेशन हेतु भेजा गया।  शुभारंभ एस०ओ०जेठवारा ने किया।उन्होंने इसे बहुत ही पुण्य कार्य बताया। उन्होंने शिविर की प्रशंसा करते हुए अपने विभाग के लोगों का भी नेत्र परीक्षण कराया।प्रधानाचार्य लालता प्रसाद पाण्डेय के संयोजन में आयोजित इस नेत्र शिविर में डॉ०शिवाकांत त्रिपाठी एवं डॉ०पंकज गुप्ता ने रोगियों का नेत्र परीक्षण किया।कुल 167 रोगियों का मुफ्त नेत्र परीक्षण किया गया।42 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिह्नित करके उन्हें बस द्वारा चित्रकूट भेजा गया जहाँ उनका मुक्त ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए संयोजक लालता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इस शिविर का आयोजन करके क्षेत्र के लोगों के नेत्रों की जाँच करवाना एवं उनका ऑपरेशन करवाना एक पुनीत कार्य है।इससे उन्हें क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।साथ ही कमजोर एवं गरीबों का मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन करवाने में उन्हें सफलता मिल रही है।शिविर के व्यवस्थापक अनंत सिंह तोमर ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।इस अवसर पर शिव बहादुर सिंह तोमर, राम सिंह प्रधान ,राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment