प्रयागराज। महानिरीक्षक के पी सिंह ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एनडीआरएफ की टीम के साथ दौरा किया साथ ही बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बाटी। दिन रात राहत बचाओ अभियान में जुटे हुए एनडीआरएफ के जवानों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा को खूब सराहा और एनडीआरफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश में बचाओ अभियान में जुटी उनकी टीम को प्रोत्साहित किया। एनडीआरएफ की टीम ने छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा सलोनी इत्यादि बाढ़ इलाकों से अनेक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीम प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री वितरण करने में भी अपना सहयोग दे रही हैl बाढ़ की विभीषिका से लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। उनकी स्थिति में एनडीआरएफ उनके साथ है और हर मुश्किल घड़ी में सहायता के लिए तत्पर है। वाराणसी से आई 25 सदस्य एनडीआरएफ की टीम ने सदर तहसील के छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, सलोरी मैं जिला प्रशासन के साथ मनोज कुमार शर्मा कमांडेंट के निर्देश में टीम कमांडर निरीक्षक दिनकर त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक संचार जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक सी .के .कमान, मुख्य आरक्षी पीसी रमोला, अजय, नीरज कुमार सिंह, रामवृक्ष, रेस्क्यूवर राजकुमार, निशु कुमार, गंभीर कुमार सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु धर्मेंद्र, हरिओम, विपिन कुमार दुबे, अभिषेक , सौरभ सरोज, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, राजेश, विनोद ने बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया तथा जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री का वितरण कियाl



टॉप न्यूज़








शेयर करें

























































