V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाग पंचमी पर दूध, लावा चढ़ाकर नागदेवता की हुई पूजा

महिलाओ ने पूजन अर्चन कर मांगा आशीर्वाद
बागो में रही रौनक, महिलाओ ने झूला झूलकर गायी कजरी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नागपंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक नाग देवता की पूजा विधि विधान के साथ की गई। सड़को गलियो, पारंपरिक मान्यताओं वाले स्थानो, पौराणिक, शिवालयों में जगह जगह दूध, लावा, फूल आदि विभिन्न सामग्रियो को चढ़ाकर महिलाओ ने परिवार की खुशहाली के लिए नागदेवता से आशीर्वाद मांगा। वही आज पूरे दिन बागो में झूलो एवं खेल कूद का कार्यक्रम चलता रहा। ऐसे में हर ओर हर्षोल्लास का माहौल दिखाई पड़ा। बताते चले कि हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओ की मान्यता बतायी गयी है। वर्ष के बारह महीने में ऐसा ही कोई महीना है जिसमें पर्व या त्योहार न हो। सभी पर्वो का जहां अपना महत्व है वहीं उनकी अनूठी पूजा पद्धति भी प्रचलित है। इन्ही देवी देवताओं के क्रम में घर परिवार की रक्षा करने वाले नागदेवता का भी अपना अलग स्थान है। ऐसे में नागपंचमी पर्व पर नाग देवता का विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। खासकर महिलाओ में इनके पूजन की विशेष मान्यता है। शुक्रवार को सुबह नाग देवता के पूजन को लेकर गुरूवार को रात में ही घरो में महिलाएं पूजन की तैयारी को लेकर जुट गई थी। महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद फूल, चना, मटर, लावा दूध, चंदन रोली आदि दोने में रखकर तथा उसे थाली में सजाकर पारंपरिक मान्यता वाले पूजन स्थलो की ओर जैसे खेत, भीठा, तालाब, सड़क, बाग, नहर, गली, कूंचे की ओर जत्थे के साथ निकल पड़ी। उनकी जुबान पर भक्तिगीत के बोल तथा नागदेवता के प्रति अनूठी आस्था की झलक देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरे वातावरण में मानो आध्यात्मिक सरिता प्रवहित हो रही हो। उधर ग्रामीण क्षेत्रो में भी आज पूजन अर्चन की धूम रही। शहर से सटे जोगापुर, स्टेशन रोड, बाबागंज, विवेक नगर, पूर्वी सहोदरपुर, बलीपुर, अचलपुर, भंगवा चुंगी आदि मुहल्लो में भी महिलाओ ने सुबह पूरे विधि विधान के साथ बेल्हा देवी धाम, स्टेशन रोड स्थित मंदिर जगह जगह मान्यता वाले पीपल के वृक्षो के पास जाकर महिलाओ ने पूरी श्रद्धा के साथ नागदेवता की पूजा अर्चना की। साथ ही नागदेवता को दूध, लावा, घुघुरी आदि चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। जिले के पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा भयहरणनाथ धाम, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम समेत अन्य शिवमंदिरो में भक्तो का तांता लगा रहा। महिलाओ बच्चो पुरूषो ने जहां दूध, लावा चढ़ाकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया वही कांवरिया की टोली भी जमा रही। ऐसे में पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक खुशी का माहौल बना रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

महिलाओ ने पूजन अर्चन कर मांगा आशीर्वाद
बागो में रही रौनक, महिलाओ ने झूला झूलकर गायी कजरी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नागपंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक नाग देवता की पूजा विधि विधान के साथ की गई। सड़को गलियो, पारंपरिक मान्यताओं वाले स्थानो, पौराणिक, शिवालयों में जगह जगह दूध, लावा, फूल आदि विभिन्न सामग्रियो को चढ़ाकर महिलाओ ने परिवार की खुशहाली के लिए नागदेवता से आशीर्वाद मांगा। वही आज पूरे दिन बागो में झूलो एवं खेल कूद का कार्यक्रम चलता रहा। ऐसे में हर ओर हर्षोल्लास का माहौल दिखाई पड़ा। बताते चले कि हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओ की मान्यता बतायी गयी है। वर्ष के बारह महीने में ऐसा ही कोई महीना है जिसमें पर्व या त्योहार न हो। सभी पर्वो का जहां अपना महत्व है वहीं उनकी अनूठी पूजा पद्धति भी प्रचलित है। इन्ही देवी देवताओं के क्रम में घर परिवार की रक्षा करने वाले नागदेवता का भी अपना अलग स्थान है। ऐसे में नागपंचमी पर्व पर नाग देवता का विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। खासकर महिलाओ में इनके पूजन की विशेष मान्यता है। शुक्रवार को सुबह नाग देवता के पूजन को लेकर गुरूवार को रात में ही घरो में महिलाएं पूजन की तैयारी को लेकर जुट गई थी। महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद फूल, चना, मटर, लावा दूध, चंदन रोली आदि दोने में रखकर तथा उसे थाली में सजाकर पारंपरिक मान्यता वाले पूजन स्थलो की ओर जैसे खेत, भीठा, तालाब, सड़क, बाग, नहर, गली, कूंचे की ओर जत्थे के साथ निकल पड़ी। उनकी जुबान पर भक्तिगीत के बोल तथा नागदेवता के प्रति अनूठी आस्था की झलक देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरे वातावरण में मानो आध्यात्मिक सरिता प्रवहित हो रही हो। उधर ग्रामीण क्षेत्रो में भी आज पूजन अर्चन की धूम रही। शहर से सटे जोगापुर, स्टेशन रोड, बाबागंज, विवेक नगर, पूर्वी सहोदरपुर, बलीपुर, अचलपुर, भंगवा चुंगी आदि मुहल्लो में भी महिलाओ ने सुबह पूरे विधि विधान के साथ बेल्हा देवी धाम, स्टेशन रोड स्थित मंदिर जगह जगह मान्यता वाले पीपल के वृक्षो के पास जाकर महिलाओ ने पूरी श्रद्धा के साथ नागदेवता की पूजा अर्चना की। साथ ही नागदेवता को दूध, लावा, घुघुरी आदि चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। जिले के पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा भयहरणनाथ धाम, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम समेत अन्य शिवमंदिरो में भक्तो का तांता लगा रहा। महिलाओ बच्चो पुरूषो ने जहां दूध, लावा चढ़ाकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया वही कांवरिया की टोली भी जमा रही। ऐसे में पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक खुशी का माहौल बना रहा।

Leave a Comment