V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अराजकता: लोहा सिंह बनने की चाहत में लम्बे समय से सुर्खियां बटोर रहा दरोगा,अब सफाई कर्मी को पीटा

सफाई कर्मी ने दरोगा पर शराब पीकर पीटने का लगाया आरोप
कौशाम्बी। किसी जमाने के विख्यात लोहा सिंह दरोगा का नाम शायद सभी ने सुना होगा। बस वही लोहा सिंह बनने की चाहत में लंबे अर्से से एक दरोगा  जनपद कौशांबी में विभिन्न थाना चौकियों में तैनाती के दौरान अपने कारनामों से समय-समय पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी चाहत के चलते अभी हाल ही में मंझनपुर सर्किल से चायल चौकी स्थानांतरण पर गए दरोगा ने अब सफाई कर्मी को अपना निशाना बनाया ,और अकारण सफाई कर्मी को बेरहमी से पीट दिया ।दृश्य को देख आसपास के लोग सिहर गए । सफाई कर्मी का आरोप है कि  कमरे में कब्जे के दौरान गुस्साए दरोगा ने शराब के नशे पर गांव में तैनात सफाई कर्मी को पीट दिया। जैसे इस बात की खबर ब्लॉक के सफाई कर्मियों को मिली उनमें आक्रोश की लहर दौड़ गई। सफाईकर्मियों ने थाना का घेराव कर थाने के चौकी चायल के चौकी इंचार्ज  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलम्बित की कार्रवाई की मांग उठाई। मामले में शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित सफाईकर्मी विजय सिंह ने बताया कि वह शायद कार्यालय में संबद्ध सफाई कर्मी है। उसके नाम पर सरकारी आवास है। जिसमें चौकी प्रभारी  बृजेंद्र सिंह जबरिया रह रहे हैं। वहीं जब वह गुरुवार की सुबह हॉल की सफाई कर रहा था। तभी चौकी इंचार्ज ने  वहां आकर उससे एक और कमरे की व्यवस्था करने के लिए कहा पीड़ित सफाई कर्मी का कहना था कि उसने बताया कि साहब कमरा देना वीडियो साहब का काम है। इस पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गया और उसे गाली देते हुए मारपीट करने लगे। यह मारपीट देख आसपास के दर्जनों लोग भी एकत्र हो गए। जिसने भी चौकी इंचार्ज की इस निर्दयी पूर्ण पिटाई को देखा वह सिहर उठा। जैसे ही इस बात की जानकारी ब्लॉक के सफाई कर्मियों को मिली उनमें आक्रोश फैल गया बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने पिपरी थाने पहुंचकर सफाई कर्मियों ने दोषी दरोगा पर मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की मांग की सफाई कर्मियों ने किया। कहना था यदि दरोगा पर कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा। सूत्रों की माने तो मामले में पुलिस अधीक्षक दरोगा पर बड़ी कार्यवाही कर सकते है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सफाई कर्मी ने दरोगा पर शराब पीकर पीटने का लगाया आरोप
कौशाम्बी। किसी जमाने के विख्यात लोहा सिंह दरोगा का नाम शायद सभी ने सुना होगा। बस वही लोहा सिंह बनने की चाहत में लंबे अर्से से एक दरोगा  जनपद कौशांबी में विभिन्न थाना चौकियों में तैनाती के दौरान अपने कारनामों से समय-समय पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी चाहत के चलते अभी हाल ही में मंझनपुर सर्किल से चायल चौकी स्थानांतरण पर गए दरोगा ने अब सफाई कर्मी को अपना निशाना बनाया ,और अकारण सफाई कर्मी को बेरहमी से पीट दिया ।दृश्य को देख आसपास के लोग सिहर गए । सफाई कर्मी का आरोप है कि  कमरे में कब्जे के दौरान गुस्साए दरोगा ने शराब के नशे पर गांव में तैनात सफाई कर्मी को पीट दिया। जैसे इस बात की खबर ब्लॉक के सफाई कर्मियों को मिली उनमें आक्रोश की लहर दौड़ गई। सफाईकर्मियों ने थाना का घेराव कर थाने के चौकी चायल के चौकी इंचार्ज  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलम्बित की कार्रवाई की मांग उठाई। मामले में शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित सफाईकर्मी विजय सिंह ने बताया कि वह शायद कार्यालय में संबद्ध सफाई कर्मी है। उसके नाम पर सरकारी आवास है। जिसमें चौकी प्रभारी  बृजेंद्र सिंह जबरिया रह रहे हैं। वहीं जब वह गुरुवार की सुबह हॉल की सफाई कर रहा था। तभी चौकी इंचार्ज ने  वहां आकर उससे एक और कमरे की व्यवस्था करने के लिए कहा पीड़ित सफाई कर्मी का कहना था कि उसने बताया कि साहब कमरा देना वीडियो साहब का काम है। इस पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गया और उसे गाली देते हुए मारपीट करने लगे। यह मारपीट देख आसपास के दर्जनों लोग भी एकत्र हो गए। जिसने भी चौकी इंचार्ज की इस निर्दयी पूर्ण पिटाई को देखा वह सिहर उठा। जैसे ही इस बात की जानकारी ब्लॉक के सफाई कर्मियों को मिली उनमें आक्रोश फैल गया बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने पिपरी थाने पहुंचकर सफाई कर्मियों ने दोषी दरोगा पर मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की मांग की सफाई कर्मियों ने किया। कहना था यदि दरोगा पर कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा। सूत्रों की माने तो मामले में पुलिस अधीक्षक दरोगा पर बड़ी कार्यवाही कर सकते है।

Leave a Comment