बीकापुर अयोध्या I तहसील क्षेत्र के कई दिनों बाद रिमझिम बारिश से किसानों का चेहरा जहां खिला-खिला दिखाई पड़ रहा है वहीं क्षेत्र की काली सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते जगह-जगह जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है खजुराहट से धरमगंज जाने वाला मार्ग हो या रामनगर से मऊ जाने वाला मार्ग क्षेत्र में प्रमुख मार्ग से गांव जाने वाली लगभग सभी मार्गो के गड्ढे में जलभराव के चलते है दो चक्के के वाहन से गिरने के साथ चार चक्के की गाड़ियां भी सडको पर पानी भरे होने के चलते गड्ढों को पार करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पद की शपथ के बाद गड्ढा मुक्त सड़क होने का फरमान जारी करने वाले मुख्यमंत्री का फरमान भी खोखला होता जा रहा है गांव से जाने वाली प्रमुख सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क की दुर्दशा को देखकर सरकार के पक्ष में कार्य करने वाले लोगों ने भी गड्ढे में फंसने के बाद भौहें टेढ़ी होती देखी जा रही है कुछ लोग तो यहां तक कहने में भी हिचक नहीं कर रहे हैं कि नई सड़क बने चाहे ना बने पहले से बनी सड़क तो ठीक-ठाक रहने की सोच सरकार की होनी चाहिए सड़कों पर जलभराव के चलते क्षेत्रीय लोगों की सोच भी सरकार के विरोध में होती देखी जा रही है। कुछ लोगों ने तो कहा है कि लगता है इस सरकार में पुरानी सड़कों के दिन नहीं बहुरेंगे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































