

🔔 यह भी पढ़ें...

बलौदाबाजार।जिले में लगातार अवैध कबाड़ की आड़ में चोरी के सामान की खरीद फरोख्त भंडारण की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री आई के एलीसेला द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिस पर अलग अलग टीम बनाकर पूरे जिले में बड़े कबाड़ी पर एक साथ दबिश दिया गया। सभी जगह पर चोरी का सामान भंडारण तथा खरीद-फरोख्त में प्रमाण पाए गए। जिस के संबंध में कबाड़ मालिकों के द्वारा कोई उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूरी दबिश के दौरान 15 से 20 लाख रुपए का सामान जप्त हुआ है तथा कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।



छत्तीसगढ़








शेयर करें

































