V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कप्तान साहब से महिला ने लगाई अपराधी से रक्षा की गुहार

प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खूंटाघाट महकनी निवासी शीला देवी पत्नी शिव प्रसाद सरोज ने पुलिस अधीक्षक से शातिर अपराधी द्वारा जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्हीं के गांव  का रोशन सरोज पुत्र राम बहादुर व सूरज पुत्र पन्नालाल ने 4 अप्रैल 21 को 6,30 बजे देर शाम शीला देवी व उसकी पुत्री गायत्री,अतुल मिश्रा के गेहूं की कटाई करके लौटते समय जान से मारने की धमकी दी, क्योंकि उक्त बदमाश रोशन प्रधानी का चुनाव भी लड़ रहा था। उसने कहा कि वोट देना पड़ेगा नहीं तुम्हें जान से मार देंगे। उससे मेरे परिवार और मुझे बराबर डर बना हुआ है। शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि उक्त रोशन व सूरज के विरुद्ध विभिन्न मामलों में थाना कोतवाली क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं और सूरज सरोज की एक फोटो भी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खूंटाघाट महकनी निवासी शीला देवी पत्नी शिव प्रसाद सरोज ने पुलिस अधीक्षक से शातिर अपराधी द्वारा जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्हीं के गांव  का रोशन सरोज पुत्र राम बहादुर व सूरज पुत्र पन्नालाल ने 4 अप्रैल 21 को 6,30 बजे देर शाम शीला देवी व उसकी पुत्री गायत्री,अतुल मिश्रा के गेहूं की कटाई करके लौटते समय जान से मारने की धमकी दी, क्योंकि उक्त बदमाश रोशन प्रधानी का चुनाव भी लड़ रहा था। उसने कहा कि वोट देना पड़ेगा नहीं तुम्हें जान से मार देंगे। उससे मेरे परिवार और मुझे बराबर डर बना हुआ है। शीला देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि उक्त रोशन व सूरज के विरुद्ध विभिन्न मामलों में थाना कोतवाली क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं और सूरज सरोज की एक फोटो भी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

Leave a Comment