Logo

युवक की गोली मारकर हत्या करने का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़।  पुलिस ने मकूनपुर पेटोल पम्प के पास युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में एक और आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया। बताया गया कि दिनांक 30.04.2021 को’ समय करीब 21ः30 बजे रात्रि में थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास एक युवक अरविन्द दुबे पुत्र वेदमणि दुबे नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर की पुरानी रंजीश के कारण विकास सरोज उर्फ वाले सरोज आदि के द्वारा गोली मारकर मृत्यु कारित करने की घटना की गयी थी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 74,21 धारा 147, 148, 149, 302, 506, 120बी भादंवि का अभियोग विकास सरोज उर्फ वाले सरोज पुत्र राम अजोर सरोज नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ आदि 05 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा उक्त घटना से संबंधित मुख्य आरोपी विकास सरोज उर्फ वाले उपर्युक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है एवं गिरफ्तार अभियुक्त विकास सरोज की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया था। थाना कोहड़ौर के प्रभारी निरीक्षक श्री बच्चेलाल प्रसाद मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक और अभियुक्त शिवमंगल पुत्र दातादीन को थानाक्षेत्र के सुजानगढ़ मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.