Logo

मच्छरो के प्रकोप से रात की नीदं, दिन का चैन छिना संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गर्मी शुरू होते ही मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरो के हमले से शहरियों की नींद हराम हो रही है तथा दिन का चैन भी छिन गया है। जिले में एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। वही मच्छरो के कारण अन्य संक्रामक रोगो का खतरा भी बढ़ गया है। मच्छरो से होने वाले रोगो के कारण हर साल लोगो की जान भी जाती है। वही फागिंग के लिए स्वास्थ्य महकमा एवं पालिका प्रशासन की ओर से हजारो रूपए का बजट पास किया जाता है। इसक बावजूद नगर वासियों को मच्छरो से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया जा रहा है। बताते चले कि मुहल्लो में हर जगह गंदगी का अम्बार लगा है। नालियो से सड़को तक फैला कीचड़ युक्त पानी तथा जगह जगह एकत्र कूड़े से उठती दुर्गन्ध बीमारियों को दावत दे रही है। साथ ही इससे मोहल्लो में मच्छरो का प्रकोप भी बढ़ गया है। कोई एक या दो मोहल्ला नहीं बल्कि पूरा नगर क्षेत्र मच्छरो से परेशान है। इससे लोगो की मुसीबत दिनो दिन बढ़ती जा रही है। मच्छरा के हमले से शहरियों की रातो की नींद हराम हो रही है। लोगो को दिन में भी मच्छरो से राहत नहीं मिल रही है। खास तौर से पूर्वी सहोदरपुर, विवेक नगर, बलीपुर, मीरा भवन, पल्टन बाजार, भैरोपुर वार्ड, धर्मशाला वार्ड, बेगमवार्ड समेत कई मुहल्लो के लोग परेशान है। इसे लेकर यहां का स्वास्थ्य विभाग एवं पलिका प्रशासन अभी तक उदासीन बना हुआ है। कुछ मुहल्लो में तो लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगे है। बच्चो के साथ ही बड़ो की भी बुखार, जुकाम एवं सिरदर्द जैसे दिक्कते शुरू हो गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा एवं नगर पालिका प्रशासन फागिंग नहीं करा रहा है। ऐसे में मच्छरो का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जबकि इसके लिए नगर पालिका प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे द्वारा हजारो रूपए का सालाना बजट रखा जाता है। दोनो महकमे में फागिंग मशीने धूल खा रही है। इस सम्बंध में सीएमओ से सम्पर्क का प्रयास किया गया मगर उनका मोबाइल न उठने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.