V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नशे में बढ़ा विवाद, युवक की पीट-पीट कर हत्या

सुल्तानपुर। आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लोगो ने पीट-पीटकर हत्या कर डाला। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम में भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अति व्यस्त बाजार कटका खानपुर की है। जहां बीती रात प्रभाकर मिश्रा (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक आये दिन नशा करके लोगों से गाली-गलौच करता था। बीती रात भी ऐसा ही हुआ।पड़ोस के किराएदारों से किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गयी। इसी में लोगो ने पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर पहुंचा हूं। फैक्ट्री मालिक समेत आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ चल रही है। युवक लंबे समय से शराब का आदी था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लोगो ने पीट-पीटकर हत्या कर डाला। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम में भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अति व्यस्त बाजार कटका खानपुर की है। जहां बीती रात प्रभाकर मिश्रा (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक आये दिन नशा करके लोगों से गाली-गलौच करता था। बीती रात भी ऐसा ही हुआ।पड़ोस के किराएदारों से किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गयी। इसी में लोगो ने पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर पहुंचा हूं। फैक्ट्री मालिक समेत आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ चल रही है। युवक लंबे समय से शराब का आदी था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

Leave a Comment