भीखमपुर नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में गोली
प्रतापगढ़, 07 दिसम्बर 2025: थाना आसपुर देवसरा पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोवध, हत्या का प्रयास और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित एक शातिर अपराधी ओंकारनाथ को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
चोरी की स्प्लेण्डर प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
315 बोर का तमंचा,
02 खोखा कारतूस,
01 जिंदा कारतूस
बरामद किए।
: पुराने केस में भी वांछित था आरोपी
ओंकारनाथ पर पूर्व में गोवध और हत्या के प्रयास से जुड़े कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
2021 में थाना क्षेत्र में गोवंशीय मांस मिलने और बाद में पुलिस पर वाहन चढ़ाने के प्रयास वाले मामलों में भी वह आरोपी रहा है।
उसके विरुद्ध दर्ज प्रमुख मुकदमे:
1. मु0अ0सं0 217/21 – गोवध निवारण अधिनियम, 429 भादवि
2. मु0अ0सं0 227/21 – 147, 148, 149, 307, 120-बी भादवि व अन्य धाराएं
3. मु0अ0सं0 197/21 – 323, 506 भादवि
SP के निर्देश पर चल रहा अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ASP पूर्वी श्री शैलेन्द लाल व CO पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई।
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
थाना अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी:
विजेन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष), उ0नि0 आशिष पटारिया, उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, हे0कां0 भानू प्रताप सिंह, हे0कां0 पवन नायक, कां0 शिवम राय, कां0 नीरज पटेल, कां0 विरेन्द्र यादव, म0का0 गायत्री यादव।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें





































































