V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

प्रतापगढ़ पुलिस का तकनीकी अभियान “ऑपरेशन दस्तक” शुरू

त्रिनेत्र एप पर अपराधियों का डाटा अपडेट, थानों पर बुलाकर सत्यापन

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में “ऑपरेशन दस्तक” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों की डिजिटल निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया शुरू की है।

अभियान की निगरानी ASP (E) श्री शैलेन्द्र लाल, ASP (W) श्री बृजनन्दन राय एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा की गई। निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को थाने पर बुलाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई।

त्रिनेत्र एप में अपराधियों का डिजिटल फीडिंग

थानों पर बुलाए गए अपराधियों का त्रिनेत्र एप में निम्न विवरण अपडेट किया गया—

पूरा नाम/पता

मोबाइल नंबर

आधार कार्ड नंबर

आपराधिक इतिहास

वर्तमान स्थिति

अपडेट फोटो

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह डिजिटल फीडिंग भविष्य में अपराधियों की गतिविधियों पर त्वरित निगरानी, पहचान एवं ट्रैकिंग में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।

गंभीर अपराधियों पर विशेष फोकस

अभियान में निम्न गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की निगरानी की गई—

हत्या

लूट

चोरी

नकबजनी

गोवंश वध

अन्य गंभीर अपराध

अभियान का उद्देश्य

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन दस्तक का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी निगरानी स्थापित कर अपराध नियंत्रण को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना है। यह सिस्टम पुलिस को रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराता है, जिससे अपराध रोकथाम में तेजी आती है।

अभियान निरंतर जारी

प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियान पूर्ण तत्परता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ निरंतर जारी है, ताकि जनपद को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।