V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पत्रकार उत्पीड़न पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर पत्रकार हुए लाम बंद

राष्ट्रीय संयोजक के पौत्र की हत्या की गुलथी सुलझाने को लेकर पट्टी में पत्रकारो ने सौपा ज्ञापन
पट्टी। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी/ नायाब तहसीलदार पट्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें गत 31 दिसम्बर 2022 को दिन दहाड़े हुई सम्पादक के पुत्र उत्कर्ष (19 वर्ष) छात्र बी टेक की हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुख है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अंकित पाठक के नेतृत्व में मांग पत्र नायब तहसीलदार पट्टी को सौंपा गया। जिसमें प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत ग्राम गंधियांव निवासी डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र एवं पवन प्रभात हिंदी दैनिक के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष की हुई निर्मम हत्या की जांच सीबीआई को सौंपे जाने , और उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग शामिल है। मांग पत्र में कहा गया है कि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा हेतु प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए इसके साथ ही इस प्रकार की निर्मम और अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए सदन में इस पर विस्तार से चर्चा कराई जाए। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत ग्राम गंधियांव निवासी पवन प्रभात के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष ( जो बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था ) 31 दिसंबर 2022 को प्रातः विद्यालय के लिए निकला था और 10:00 बजे के आसपास परिजनों को उसकी दुर्घटना होने की जानकारी मिली जिसे साजिशन प्रथम दृष्टया रेल दुर्घटना करार दिया गया था। किंतु बाद में मिले साक्ष्य के आधार पर उसकी हत्या का मुकदमा संख्या 16 / 2023 करछना थाने में 14 जनवरी 3023 को हत्या के 15 दिन बाद पंजीकृत किया गया इसके बाद लगभग 1 महीने हो गए जांच में बहुत सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है जिससे पत्रकार परिवार दुखी है और पूरा पत्रकार समुदाय आक्रोशित है इसीलिए मुख्यमंत्री को यह मांग पत्र दिया गया कि इस प्रकरण को सीबीआई को सौंपा जाए | मांग पत्र देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अंकित पाठक, संरक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक महामंत्री आलोक कुमार पांडे कोषाध्यक्ष हर्ष कौशल सचिव अभिषेक शुक्ला मंत्री रियासत अली समेत पत्रकार मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राष्ट्रीय संयोजक के पौत्र की हत्या की गुलथी सुलझाने को लेकर पट्टी में पत्रकारो ने सौपा ज्ञापन
पट्टी। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी/ नायाब तहसीलदार पट्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें गत 31 दिसम्बर 2022 को दिन दहाड़े हुई सम्पादक के पुत्र उत्कर्ष (19 वर्ष) छात्र बी टेक की हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुख है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अंकित पाठक के नेतृत्व में मांग पत्र नायब तहसीलदार पट्टी को सौंपा गया। जिसमें प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत ग्राम गंधियांव निवासी डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र एवं पवन प्रभात हिंदी दैनिक के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष की हुई निर्मम हत्या की जांच सीबीआई को सौंपे जाने , और उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग शामिल है। मांग पत्र में कहा गया है कि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा हेतु प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए इसके साथ ही इस प्रकार की निर्मम और अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए सदन में इस पर विस्तार से चर्चा कराई जाए। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज जनपद के थाना करछना अंतर्गत ग्राम गंधियांव निवासी पवन प्रभात के संपादक पवनेश पवन के पुत्र उत्कर्ष ( जो बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था ) 31 दिसंबर 2022 को प्रातः विद्यालय के लिए निकला था और 10:00 बजे के आसपास परिजनों को उसकी दुर्घटना होने की जानकारी मिली जिसे साजिशन प्रथम दृष्टया रेल दुर्घटना करार दिया गया था। किंतु बाद में मिले साक्ष्य के आधार पर उसकी हत्या का मुकदमा संख्या 16 / 2023 करछना थाने में 14 जनवरी 3023 को हत्या के 15 दिन बाद पंजीकृत किया गया इसके बाद लगभग 1 महीने हो गए जांच में बहुत सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है जिससे पत्रकार परिवार दुखी है और पूरा पत्रकार समुदाय आक्रोशित है इसीलिए मुख्यमंत्री को यह मांग पत्र दिया गया कि इस प्रकरण को सीबीआई को सौंपा जाए | मांग पत्र देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अंकित पाठक, संरक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक महामंत्री आलोक कुमार पांडे कोषाध्यक्ष हर्ष कौशल सचिव अभिषेक शुक्ला मंत्री रियासत अली समेत पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment