V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गरीबों की चौखट पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालापुर, बांटे मिठाई व उपहार

लोकमित्र ब्यूरो
लालापुर(प्रयागराज)। दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव ने गरीब बस्ती में जाकर गरीब बच्चों के बीच मिठाई फल व मोमबत्ती वितरित कर उपहार दिया गया। उपहार पाते ही गरीब घरों के बच्चों के चेहरे खिल उठे। खाकी की इस पहल को सभी ने सराहना की।थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव ने कहा कि दीपावली सर्व समाज के लोगों के लिए खुशियों का त्योहार है। ऐसे में पुलिस की ओर से असहाय लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने का निर्णय बेहद खुशनुमा पल है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों के बीच उनको खुशियां देकर त्योहार मनाना अच्छा लगता है। जिससे कि गरीब भी खुशी से त्योहार मनायें। आज भी कुछ ऐसे परिवार हैं जो गरीबी से जीवन जी रहे हैं। उनके बच्चे त्योहार पर मन मार कर रह जाते हैं। उन बच्चों व परिवार के चेहरे की खुशियां के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मानवीय मिसाल बन सहयोग में लगी है। इसी पहल के तहत थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी , का. संतोष कुमार मिश्र के द्वारा गरीब बस्ती में गरीब बच्चों के घर जाकर मिठाई , फल मोमबत्ती एवं अन्य देकर दीपावाली त्योहार को उजाला किया। पुलिस को आते देख पहले तो बच्चे व परिवार के लोग सहम गये। थानाध्यक्ष लालापुर ने बच्चों को पास बुलाकर उनसे बात किया तो बच्चों के साथ ही परिजन भी खुश हो गये। प्रभारी निरीक्षक लालापुर एवं उनकी पुलिस टीम ने बच्चों को मिठाई का डिब्बा दिया और कुछ दीपावली का उपहार भेंट किया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे मिठाई पाकर काफी खुश हो गये। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष लालापुर  ने थाना क्षेत्र में पटाखों एवं अन्य सामान की लगी दुकानों को जाकर जायजा लिया। जहां भी कमियां रहे उन्होंने दुकानदारों से बात किये और आवश्यक निर्देश दिये। वहीं दुकान मालिकों के साथ सामान खरीदने आये हुए लोगों से लूट छिनौती अन्य घटनाओं से सावधानी बरतने हेतु निर्देश किया । थानाध्यक्ष लालापुर ने सभी भीड़ भाड़ क्षेत्रों में गश्त के साथ सघन चेकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, का. संतोष कुमार मिश्र के साथ तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
लालापुर(प्रयागराज)। दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव ने गरीब बस्ती में जाकर गरीब बच्चों के बीच मिठाई फल व मोमबत्ती वितरित कर उपहार दिया गया। उपहार पाते ही गरीब घरों के बच्चों के चेहरे खिल उठे। खाकी की इस पहल को सभी ने सराहना की।थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव ने कहा कि दीपावली सर्व समाज के लोगों के लिए खुशियों का त्योहार है। ऐसे में पुलिस की ओर से असहाय लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने का निर्णय बेहद खुशनुमा पल है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों के बीच उनको खुशियां देकर त्योहार मनाना अच्छा लगता है। जिससे कि गरीब भी खुशी से त्योहार मनायें। आज भी कुछ ऐसे परिवार हैं जो गरीबी से जीवन जी रहे हैं। उनके बच्चे त्योहार पर मन मार कर रह जाते हैं। उन बच्चों व परिवार के चेहरे की खुशियां के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मानवीय मिसाल बन सहयोग में लगी है। इसी पहल के तहत थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी , का. संतोष कुमार मिश्र के द्वारा गरीब बस्ती में गरीब बच्चों के घर जाकर मिठाई , फल मोमबत्ती एवं अन्य देकर दीपावाली त्योहार को उजाला किया। पुलिस को आते देख पहले तो बच्चे व परिवार के लोग सहम गये। थानाध्यक्ष लालापुर ने बच्चों को पास बुलाकर उनसे बात किया तो बच्चों के साथ ही परिजन भी खुश हो गये। प्रभारी निरीक्षक लालापुर एवं उनकी पुलिस टीम ने बच्चों को मिठाई का डिब्बा दिया और कुछ दीपावली का उपहार भेंट किया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे मिठाई पाकर काफी खुश हो गये। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष लालापुर  ने थाना क्षेत्र में पटाखों एवं अन्य सामान की लगी दुकानों को जाकर जायजा लिया। जहां भी कमियां रहे उन्होंने दुकानदारों से बात किये और आवश्यक निर्देश दिये। वहीं दुकान मालिकों के साथ सामान खरीदने आये हुए लोगों से लूट छिनौती अन्य घटनाओं से सावधानी बरतने हेतु निर्देश किया । थानाध्यक्ष लालापुर ने सभी भीड़ भाड़ क्षेत्रों में गश्त के साथ सघन चेकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, का. संतोष कुमार मिश्र के साथ तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment