V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक सप्ताह में मेन्टेन करें पार्कः डीएम

जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर में स्मृति वाटिका एवं। गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को श्रृंगवेरपुर में श्रृंगवेरपुर स्मृति वाटिका, ऋषि तलैया श्रृंगवेरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटिका को और विकसित किए जाने के साथ-साथ उसमें बनाये गये तालाब का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि तलाब के किनारे पौधे और लगाये जाने के साथ-साथ स्लोपिंग और तलाब में पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। स्मृति वाटिका में कुल 450 पौधों का वृक्षारोपण किया गया था, जिनमें कुछ पौधों को वहां के निवासियों द्वारा गोद लिया गया है, वहां पर जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा भी लगाया। उन्होंने डीसी मनरेगा कपिल कुमार को निर्देशित किया कि मनरेगा पार्क और स्मृति वाटिका की सूची उपलब्ध करायी जाये तथा जो भी मनरेगा पार्क व स्मृति वाटिका है, उनको और विकसित किया जाये तथा ऋषि स्मृति वाटिका में ओपेन जिम में लगाये गये यंत्रों को भी चलाकर देखा। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में पार्क को मेंटेन करने को कहा है तथा सचिव को इसी तरह का एक और पार्क विकसित करने के निर्देश दिए है तथा जो भी पौधे लगाये गये है, उसपर नेम प्लेट लगाने को भी कहा है।
जिलाधिकारी ने आदर्श गौशाला मेन्डारा श्रृंगेरपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल पर भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था बनाये रखने तथा गोवंश आश्रय स्थल पर किसी भी स्थिति में जल-जमाव न होने देने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा कपिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर में स्मृति वाटिका एवं। गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को श्रृंगवेरपुर में श्रृंगवेरपुर स्मृति वाटिका, ऋषि तलैया श्रृंगवेरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटिका को और विकसित किए जाने के साथ-साथ उसमें बनाये गये तालाब का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि तलाब के किनारे पौधे और लगाये जाने के साथ-साथ स्लोपिंग और तलाब में पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। स्मृति वाटिका में कुल 450 पौधों का वृक्षारोपण किया गया था, जिनमें कुछ पौधों को वहां के निवासियों द्वारा गोद लिया गया है, वहां पर जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा भी लगाया। उन्होंने डीसी मनरेगा कपिल कुमार को निर्देशित किया कि मनरेगा पार्क और स्मृति वाटिका की सूची उपलब्ध करायी जाये तथा जो भी मनरेगा पार्क व स्मृति वाटिका है, उनको और विकसित किया जाये तथा ऋषि स्मृति वाटिका में ओपेन जिम में लगाये गये यंत्रों को भी चलाकर देखा। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में पार्क को मेंटेन करने को कहा है तथा सचिव को इसी तरह का एक और पार्क विकसित करने के निर्देश दिए है तथा जो भी पौधे लगाये गये है, उसपर नेम प्लेट लगाने को भी कहा है।
जिलाधिकारी ने आदर्श गौशाला मेन्डारा श्रृंगेरपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल पर भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था बनाये रखने तथा गोवंश आश्रय स्थल पर किसी भी स्थिति में जल-जमाव न होने देने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा कपिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment