V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 3 August 2022

शेष भगवान के सिर पर यह समस्त ब्रह्मांड है विराजित:– धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

प्रतापगढ़ । रामानुज आश्रम में नाग पंचमी के पावन अवसर पर शेष भगवान का दूध दही घी मधु शक्कर एवं गंगा जल से अभिषेक करने के पश्चात धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने शालिग्राम शिला में विराजित शेष भगवान का दर्शन कराते हुए कहा कि श्री शेष भगवान जिनका एक नाम अनंत है … Read more

धूमधाम से मनायी गयी जिले मे शिक्षा की अलख जगाने वाले पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जयंती

तहसील क्षेत्र के सांगीपुर, लक्ष्मणपुर व साहबगंज की शिक्षण संस्थाओं में हुए विविध कार्यक्रम लालगंज, प्रतापगढ़। जिले में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद् पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। सांगीपुर बाजार स्थित गांधी इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित समारोह में शिक्षकों ने स्वर्गीय मुनीश्वरदत्त जी के … Read more

उप चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

लालगंज, प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए पुलिस की कडी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के अर्न्तगत ग्राम पंचायत देवली में प्रधान, खरगपुर व कटवढ़ में बीडीसी पद के लिए गुरूवार को उप चुनाव होना है। इसके लिए लक्ष्मणपुर विकासखण्ड से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी। … Read more

एनएसीजेडसीसी में हरियाली शिल्प मेला का शुभारंभ

प्रयागराज। प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में हरियाली शिल्प मेले का भव्य शुभारंभ   तान्या बनर्जी उप निदेशक हस्त करघा विभाग के द्वारा किया गया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा छोटे लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई ऐसे उद्योगों के बारे में जानकारी दी जिससे छोटे कलाकार अपने घर में रहकर छोटा उद्योग कर … Read more

एक सप्ताह में मेन्टेन करें पार्कः डीएम

जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर में स्मृति वाटिका एवं। गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को श्रृंगवेरपुर में श्रृंगवेरपुर स्मृति वाटिका, ऋषि तलैया श्रृंगवेरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटिका को और विकसित किए जाने के साथ-साथ उसमें बनाये गये तालाब का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया … Read more

नये बीडीओ ओमप्रकाश ने संभाला कार्यभार

लोकमित्र ब्यूरो होलागढ़(प्रयागराज)। विकास खण्ड होलागढ़ में लंबे समय बाद स्थायी बीडीओ ओम प्रकाश गुप्त ने विकास की कुर्सी सम्भाल ली है।।बता दें कि यहां लंबे समय से श्रृंगवेरपुर के बीडीओ श्रीश  गुप्ता के पास ब्लाक का चार्ज रहा। जिनके ब्लाक कम आने के कारण विकास कार्य भी बाधित सा रहा। यहां तक कि मनरेगा … Read more

बीडीसी सदस्य का उपचुनाव आज

होलागढ़ (प्रयागराज)। क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नं0 69 जगदीशपुर मसनी के रिक्त पद हेतु आज यानी गुरुवार को चुनाव होगा।इसके लिए होलागढ़ ब्लाक से चार पार्टिया बुधवार को रवाना की गई।बता दें कि यहां कुल 1623 मतदाता और चार बूथ हैं।बीडीसी सदस्य का चुनाव दो लोगों क्रमशः चादनी पुत्री सालिक राम और ममता पत्नी सुरेंद्र … Read more

बहुचर्चित हैरिंग्टनगंज बारूदी धमाका कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चौकी प्रभारी व दो सिपाही भी हो चुके हैं लाइन हाजिर मिल्कीपुर – अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हैरिंग्टनगंज बारूदी धमाका कांड में हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। हालांकि अब … Read more

राप्ती छात्रावास की छात्राओं ने स्वयं बनाया भोजन

कुमारगंज- अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के राप्ती छात्रावास में छात्राओं ने स्वयं भोजन बनाया।  कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने योजनाबद्ध तरीके से भोजन बनाने के लिए प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राएं सभी छात्रावासों में साफ-सफाई के साथ साथ पौधारोपण भी करेंगे।  इस दौरान राप्ती छात्रावास की छात्राओं … Read more

तपस्वी छावनी के महंत जगदगुरु परमहंसाचार्य को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

अयोध्या। महंत परमहंसाचार्य को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।रौनाही के मुस्लिम इंटर कॉलेज में हिंदू बच्चों और मुस्लिम बच्चों में विवाद से नाराज अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत जगदगुरु परमहंसाचार्य ने बुधवार को रौनाही कूच का प्रयास किया तो प्रशासन सकते में आ गया।कड़ी मशक्कत के बाद डीएसपी अयोध्या ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों … Read more

धर्मपरिवर्तन को लेकर हिन्दू संगठनों की शिकायत

अयोध्या। हैदरगंज थाना के जाना बाजार में धर्म परिवर्तन को लेकर पहुंचे हिन्दू सामाजिक संगठनों व विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों युवाओं ने धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ पुलिस को लेकर शिकायती पत्र देकर मोर्चा खोल दिया और धर्मान्तरण करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए … Read more

डीएम ने किसान मेला प्रदर्शनी व खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर व गांधी सभागार में किसान मेला प्रदर्शनी व खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं व कृषकों द्वारा लगायी गयी योजनाओं उत्पादों के स्टालों का … Read more

कृष्णा आई हॉस्पिटल में लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति व लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव के सौजन्य से मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन का शिविर आयोजित किया गया

प्रतापगढ़ ।  आज नगर के कटरा रोड स्थित कृष्णा आई हॉस्पिटल में लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति व लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव के सौजन्य से मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन का शिविर आयोजित किया गया जिसमें 12 मरीजों की जांच हुई तथा 5 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ विपिन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त … Read more

नहाने गया युवक गंगा में समाया

 एक महीने पूर्व हुई थी शादी लोकमित्र ब्यूरो हनुमानगंज ( प्रयागराज)। महर्षि दुर्वासा आश्रम गंगा घाट पर स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सूचना पर पहुंचे रोते विलखते परिजन शव को घर उठा लाये और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक … Read more

नागपंचमी के अवसर पर लंबी कूद का आयोजन

लोकमित्र ब्यूरो बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के मीरकपुर गांव में गुड़िया तालाब पर नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को लंबी कूद का आयोजन किया गया। ब्लाक स्तर पर इस लंबी कूद प्रतियोगिता में 30 लोगों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम दिलीप कुमार पटेल, द्वितीय धीरज यादव व तृतीय गुंडा भारतीय रहे। तीन विजेताओं को … Read more