V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नहाने गया युवक गंगा में समाया

 एक महीने पूर्व हुई थी शादी
लोकमित्र ब्यूरो
हनुमानगंज ( प्रयागराज)। महर्षि दुर्वासा आश्रम गंगा घाट पर स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सूचना पर पहुंचे रोते विलखते परिजन शव को घर उठा लाये और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायनुरुद्दीनपुर उर्फ उर्दी सराय निवासी राज बिन्द 18 वर्ष पुत्र स्व0 बृजलाल बिन्द गाँव के कुछ लोगों के साथ महर्षि दुर्वासा आश्रम घाट पर गंगा स्नान करने गया था, नहाते वक्त वह गंगा के गहरे जल में चला गया, जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी, कुछ लोगों ने उसे गहरे पानी से निकाल कर बाहर किया। सूचना पाकर गाँव और घर के लोग एकत्र हो गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी किन्तु परिजनों और गाँव के प्रधान ने पंचनामा के बाद शव को अन्तिम संस्कार के लिये उठा ले गये, मृतक की एक माह पूर्व शादी हुई थी, डेढ़ साल पहले पिता का साया उठा था। मृतक ही परिवार में अकेला परवरिश करने वाला था, वह भी काल के गाल में समा गया। घटना से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 एक महीने पूर्व हुई थी शादी
लोकमित्र ब्यूरो
हनुमानगंज ( प्रयागराज)। महर्षि दुर्वासा आश्रम गंगा घाट पर स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सूचना पर पहुंचे रोते विलखते परिजन शव को घर उठा लाये और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायनुरुद्दीनपुर उर्फ उर्दी सराय निवासी राज बिन्द 18 वर्ष पुत्र स्व0 बृजलाल बिन्द गाँव के कुछ लोगों के साथ महर्षि दुर्वासा आश्रम घाट पर गंगा स्नान करने गया था, नहाते वक्त वह गंगा के गहरे जल में चला गया, जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी, कुछ लोगों ने उसे गहरे पानी से निकाल कर बाहर किया। सूचना पाकर गाँव और घर के लोग एकत्र हो गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी किन्तु परिजनों और गाँव के प्रधान ने पंचनामा के बाद शव को अन्तिम संस्कार के लिये उठा ले गये, मृतक की एक माह पूर्व शादी हुई थी, डेढ़ साल पहले पिता का साया उठा था। मृतक ही परिवार में अकेला परवरिश करने वाला था, वह भी काल के गाल में समा गया। घटना से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Comment