Logo
ब्रेकिंग
सफाई कर्मी की विधवा को दी गई 25 हजार की आर्थिक सहायता नेवढ़िया के निर्विरोध कोटेदार बने सुरेशकुमार अतीक के आर्थिक साम्राज्य में सफेदपोश पार्टनर भी युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या सांसद प्रतापगढ़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने गंगा गोमती के तट पर प्रातः योगाभ्यास के बाद स्वच्छता अभियान में गोमती में जलकु... राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा वैश्विक मातृ-पितृ दिवस पर भव्य काव्य-गोष्ठी दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 03.06.2023 दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 02.06.2023 प्रिन्ट मीडिया आज भी सबसे महत्वपूर्ण व विश्वसनीय: सौम्य मिश्र उपजिलाधिकारी सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

व्यापारी 6 को करेंगे जिला व पुलिस प्रशासन का सम्मान

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में उन्ही के प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्याम बिहारी गली में सुरेश सोनी के यहां पड़ी डकैती में बदमाशों द्वारा 90 लाख का माल लूट लिया गया था। जिसमें श्याम बिहारी गली सहित नगर के हर वर्ग के व्यापारियों ने समर्थन में अपनी अपनी दुकान बंद करके व्यापारी एकता का परिचय दिया था। उसी दिन साई काम्प्लेक्स पुलिस लाइन में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सुरेश सोनी के साथ हुए लूट काण्ड का खुलासा व माल बरामदगी करने के लिए समय दिए जाने व आश्वासन दिये जाने पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया था कि यदि लूट काण्ड का खुलासा हो जाता है तो पुलिस प्रशासन को व्यापार मंडल व स्वर्णकार संघ अभिनन्दन कर सम्मानित करेगा। अब पुलिस प्रशासन ने हुए काण्ड का खुलासा कर व माल बरामद करने पर व्यापार मंडल धन्यवाद देता है। इसी संदर्भ में आज हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष लखन लाल केसरवानी, रामशंकर जायसवाल, संजय सोनी की उपस्थिति में स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियो अश्वनी सोनी, रामचन्द्र सोनी, सुभाष सोनी, दूधनाथ सोनी, मुन्ना सोनी, दशरथ सोनी, राकेश सोनी आदि के सुझाव पर सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि किसी एक बैनर के नीचे न होकर संयुक्त व्यापार मंडल प्रतापगढ़ व स्वर्णकार संघ के तत्वाधान में पुलिस प्रशासन को 6 मार्च दिन शनिवार को 3 बजे तुलसी सदन में सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.