जेई का स्थानान्तरण न करने की मांग
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। नगर पंचायत लालगंज के वार्ड नम्बर चार के नागरिको ने जेई के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए स्थानान्तरण न करने की मांग की है। साथ ही इस सम्बंध में समाधान दिवस प्रभारी लालगंज को प्रार्थना पत्र भी सौपा है। इस सम्बंध में वार्ड नम्बर चार के नागरिको ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र सौपकर अवगत कराया कि नगर पंचायत लालगंज में तैनात जेई अशोक कुमार उनके वार्ड में बहुत ही अच्छा कार्य करा रहे है। उन्होने किसी भी व्यक्ति से कभी एक रूपए भी नहीं मांगा है। वह कोरोना संकट के समय भी नगर पंचायत का जायजा लेने के लिए भ्रमण करते रहे। वही कुछ दलाल किस्म के लोग जेई से रूपए वसूलने के लिए दबाव बनाकर परेशान कर रहे है। साथ ही अच्छे अधिकारी का स्थानान्तरण कराने का प्रयास भी कर रहे है। नगर पंचायत के सभी लोग जेई अशोक कुमार के कार्यो से संतुष्ट है। ऐसे में जेई का स्थानान्तरण न किया जाए। प्रार्थना पत्र सौपने के दौरान कलावती देवी, अर्चना, सुनीता देवी, सीमा, कंचन, शांती अनीता, सीता देवी, पार्वती, मोतीराज, फूलमती, शिवकुमारी, चैरासी देवी, शकुंतला देवी समेत तमाम नागरिक मौजूद रहे।