🔔 यह भी पढ़ें...
रिच लुक किड्स प्ले स्कूल व स्वामी विवेकानन्द स्कूल सिराथू में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
कौशाम्बी। मदर्स डे के मौके पर सिराथू स्थित रिच लुक किड्स प्ले स्कूल व स्वामी विवेकानंद स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में सिदरा अल्वी व प्रबंधक प्रशान्त केशरी द्वारा पुष्प माला चढ़ाने के साथ प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित माताओ का स्कूल की प्रिंसिपल रूपल केशरवानी ने सभी स्कूल स्टाफ का परिचय से कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रशान्त केशरी ने उपस्थित माताओं के सामने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी माताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माँ की ममता का संसार में कोई मोल नही है।माँ गर्भ से ही बच्चों को संस्कार देने का काम शुरू करती है। माँ बच्चे की जन्मदाता के साथ ही प्रथम गुरु भी है।अपने धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी, मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है। उन्होंने आगे कहा शिवाजी, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, एपीजे अब्दुल कलाम नरेंद्र मोदी और दुनिया के तमाम महापुरुषों ने जो कामयाबी हासिल की है उन सब में उनकी मां की छाप, शिक्षा और संस्कार का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके बाद विद्यालय में आई माताओं ने मदर्स डे के अवसर पर म्यूजिकल चेयर गेम, सामूहिक नृत्य और व्यक्तिगत रूप से कई प्रकार के कार्यक्रम करके पूरे हाल को आनन्दमय बना दिया और खूब आनंदित हुई।मदर्स डे के अवसर पर कई माताओं ने अपने विचार व्यक्त किए माताओं ने विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएँ अंशिका, प्रीति, साक्षी रिया, सावित्री,अंजली, नीतू ,सुधा सहित दर्जनों माताएं और बच्चे उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें












































































