प्रयागराज। रक्तदान संस्थान एवं बेली ब्लड बैंक, प्रयागराज की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी रक्त दाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडे ने स्वयं 18वीं बार आज रक्तदान करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी एवं डॉ नीरज त्रिपाठी ने रक्त दाताओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू बेली ब्लड बैंक की टीम द्वारा पूर्णतया संपन्न कराया गया। बेली ब्लड बैंक की तरफ से डॉ हेमंत शुक्ला, डॉ पंकज कुमार, डॉक्टर केसी गुप्ता, आलोक, सुधीर, रजत, उपासना ज्ञानेंद्र, अनुराग आदि उपस्थित रहे। बेली ब्लड बैंक के डॉ हेमंत शुक्ला ने बताया की 35 रक्त दाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। परंतु कोरोना वैक्सीन लगवाने के कारण काफी लोग रक्त नहीं दे पाए और 15 लोगों ने पूर्णतया सुरक्षित रक्तदान किया। संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडे द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। जिससे रक्त के अभाव में किसी का जीवन को बचाया जा सके।
इसी क्रम में पुनः 19 अगस्त को रक्तदान संस्थान की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। जो रक्त दाता आज रक्तदान नहीं कर पाए हैं वह 19 अगस्त को रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। रक्त दान करने वाले लोगों में डॉक्टर विवेक पांडे, आशीष, नसीम, अंकित, प्रतीक, रामसुख, अभय आदि लोगों ने रक्तदान किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































