प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा के बालकिशुन गांव निवासी आशीष शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इनके पिता अवधेश नारायण शुक्ला जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। प्रतिभावान आशीष का चयन इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था। इनके चाचा बैकुण्ठ नाथ शुक्ल रूहेलखंड विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष और दूसरे चाचा रंगनाथ शुक्ल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। इनके बाबा रामानुज शुक्ल भी प्राध्यापक रह चुके हैं। आशीष अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ ही पड़ोस के आलोक द्विवेदी को भी देते हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
ं



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































