लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वधान में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस प्रतियोगिता मे इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आरएसी, मोटर मैकेनिक, रेस्टोरेंट, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, हेल्थ केयर ,वेल्डर इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जनपद के 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार 7 प्रतिभागियों को 15 सौ रुपए, प्रशस्ति , एवं मैडल और 8प्रतिभागियों को द्वितीय स्थान के लिए ₹1000 प्रशस्ति पत्र एवं मैडल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि अनुज पांडे, अध्यक्षता मंडल के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, सेवायोजन अधिकारी, अमित मय श्रीवास्तव, बलवंतपांडे, नंदकिशोर बिंद, रामसमुझ अमित मिश्रा ने अपने अपने विचार रखे। सभा का संचालन रंजना शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अमृत लाल गुप्ता, विनोद कुशवाहा, नंदकिशोर बिंद, मोहम्मद मुस्तफीज सिद्दीकी, एमए कुरैशी, रामनरेश, भोलानाथ, फुल प्रकाश, अशोक कुमार, आकांक्षा जायसवाल, अनीता ,सुशीला, आशीष मिश्रा, प्रदीप भूषण पंडित चंद्रेश, अनुज श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, एस प्रसाद, सुनील मिश्रा, अनिल सिंह, अमित मिश्रा, कामदेव, धीरज कुमार, अश्वनी कुमार, संजीव जायसवाल, राजू जायसवाल, हेमंत कुमार, अमित वर्मा, विपिन , आलोक कुमार, गणेश, रमाशंकर इत्यादि लोगों के अलावा संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव ने दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































