जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कर किया विभिन्न कैंपों का निरीक्षण 🔔 यह भी पढ़ें...
लगभग 13 करोड़ की हुई वसूली
जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कर किया विभिन्न कैंपों का निरीक्षण
अयोध्या। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की ओर से दीवानी न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 49166 वादों का निस्तारण किया गया साथ ही 12 करोड़ 60 लाख 6 हजार 776 रुपये की वसूली की गई। वही मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी भूदेव गौतम ने 81 वादों का निस्तारण किया साथ ही 4 करोड़ 20 लाख 17 हजार 708 रुपए क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई। इसके पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / जिला जज वीर नायक सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया । इसके पश्चात दीवानी न्यायालय प्रांगण में विभिन्न बैंकों तथा फाइनेंस कंपनियों व बृजकिशोर होम्योपैथिक तथा जिला जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अयोध्या की ओर से स्वास्थ्य संबंधी कैंप भी लगाए गए थे जिसमें मरीजो का निशुल्क उपचार कर दवा वितरित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी / अपर जिला जज शैलेंद्र यादव व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा के मुताबिक शनिवार को दीवानी न्यायालय प्रांगण में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी से संबंन्धित 869 प्री–लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा बैंक संबंन्धित ऋण 7 करोड़ 45 लाख 74 हजार 617 रू0 वसूल किये गये। पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश रीता कोशिक ने 94 मुकदमों को निस्तारित किया जिसमें कई पुराने वाद शामिल थे। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 17 हजार 905 फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिसके एवज में 3 लाख 10 हजार 145 रू0 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 71 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें 31 लाख 37 हजार 418 रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि जारी किया गया। राजस्व मामलों से संबन्धित 30127 वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति एंव सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में उपेंद्र सिंह तोमर के अलावा डॉ राम प्रकाश सक्सेना रविंद्र कुमार जावेद अहमद आनंद जायसवाल व रूपाली गुप्ता के माध्यम से निःशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर एंव होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एंव वादकारीगण द्वारा जाँच कराया और आवश्यक परामर्श लिया। जबकि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अयोध्या के डॉक्टर सूरज प्रताप सिंह के देखरेख में लगे चिकित्सा कैंप में 147 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट सुधीर चौधरी प्रिया तिवारी अमरनाथ का योगदान रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा इंडियन बैंक आर्यावर्त बैंक बैंक ऑफ इंडिया सहित 14 बैंकों ने वसूली कैंप लगाए थे इसके अलावा श्री राम सिटी यूनियन सहित पांच फाइनेंस कंपनियों द्वारा अलग-अलग कैंप लगाकर समझौता किया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर जिला जज पूजा सिंह नरेंद्र नाथ त्रिपाठी सतीश कुमार त्रिपाठी अभिषेक कुमार बागड़िया असद अहमद हाशमी चंद्र मोहन मिश्रा शिवा पांडे एकता सिंह चंद्रशीला सिंह अमित कुमार पांडेय के अलावा सीजीएम कुलदीप सिंह प्रशांत शुक्ला भगवान दास गुप्ता ज्योत्सना राय सक्षम द्विवेदी भव्या श्रीवास्तव आमिर सुहेल सहित न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































