रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु फिरोजगांधी डिग्री कालेज के ऑडिटोरियम में उप जिला निर्वाचन अधिकारीध्अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने निर्देश दिये है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतगणना कार्य को निष्पक्ष निर्भीक भय रहित व शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण रखे मतगणना कार्मिक, माइक्रो आब्जर्वर मतगणना संबंधी कार्यो में प्रशिक्षण आदि के द्वारा पूरी तरह से दक्ष रहे। मतगणना कार्य को सक्रियता, सतर्कता, निष्पक्षता, समयबद्धता से करें, किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी। मतगणना कार्मिक, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर आदि मतगणना संबंधी कार्यो, प्रशिक्षण आदि को भली भांति ले तथा कार्यो से पूरी तरह से पारंगत रहे। माइक्रो आब्जर्वर सहित सभी कार्मिक मतगणना स्थल पर तैनात होकर मतगणना संबंधी कार्यो पर पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य करें।उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसिया व समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कनौजिया सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैमरा व आईपैड प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना 10 मार्च को प्रातः 08ः00 बजे निर्धारित समय से शुरू की जायेगी। सभी मतगणना कार्मिकों को प्रातः 6 बजे तक मतगणना स्थल पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे मतगणना कार्मिक मतगणना कार्य के लिए सभी को पूर्ण रूप से प्रत्येक बिंदुओं पर सम्यक जानकारियां लिया जाना मतगणना प्रशिक्षण को बहुत ही अच्छे ढंग से लें ताकि मतगणना के दौरान कोई दिक्कत न हो। काउंटिंग सुपरवाइजर को फार्म 17 सी भरना होगा। इस पर काउंटिंग एजेंट के हस्ताक्षर भी कराना जरूरी है। फार्म 17 सी के पार्ट 2 पर रिजल्ट नोट किया जायेगा। ईवीएम, वीवीपैट को प्रेक्षकध्डीईओ द्वारा वैरीफिकेशन किया जायेगा। वैरीफिकेशन के समय किसी भी प्रकार का आंकड़ों मे फर्क न हो यह देख ले।मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि मतगणना कार्य पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाये। इसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि न रहने पाये अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ईवीएम, वीवीपैट की कन्ट्रोल यूनिट व वीवीपैट खोलने से पहले समस्त सीलें चेक कर ली जायें। उनकी वीडियोग्राफी आदि करा ली जाये। यह भी सुनिश्चित कर ले जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि मतगणना कार्मिक बैठें है व उसी विधानसभा क्षेत्र की हो जिसमें उसकी ड्यूटी लगायी गयी हो। मतगणना एजेन्टों को कंट्रोल यूनिट से प्राप्त परिणाम दिखा दिया जाये और प्रत्याशी बार मतगणना नोट करते समय एजेंटों को भी दिखा दे और मतगणना का विवरण प्रपत्र 17 सी दो भाग में भर कर दोनो प्रतियों पर मतगणना एजेन्टों के हस्ताक्षर भी करा ले। मतगणना टेबिल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेंगी और 17 सी के भाग 2 में लिखे गये कुल मतों का मिलान 17 सी के भाग 1 से मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा किया जायेगा। मतगणना में प्रेक्षक द्वारा अतिरिक्त माइक्रोआब्जर्बर की मदद से किन्ही दो बूथों की जांच भी रेण्डमली की जायेगी ताकि किसी प्रकार की शंका न हो। मतगणना कार्मिक प्रत्याशी, एजेन्ट आदि को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा इलेक्ट्रानिक डिवाइस एवं बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि नही ले जा सकेंगे। मीडिया के प्रतिनिधि सिर्फ मीडिया सेंटर तक जा सकेंगे।अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना कार्य के लिए जिले की 6 विधानसभाओं क्षेत्र की मतगणना 10 मार्च को आईटीआई गोरा बाजार में होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मतों की गणना का कार्य सुबह प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना स्थल पर बने हालों में किया जायेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की भी व्यवस्था की गयी है। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रत्याशी गणना अभिकर्ता, मतगणना कार्मिक, मीडिया कर्मी आदि को मोबाइल या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने का पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि फिरोज गांधी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मतगणना पर्यवेक्षकध्मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर (मतगणना) के आयोजित प्रशिक्षण में कुल 544 कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें से 04 मतगणना पर्यवेक्षक, 02 मतगणना सहायक एवं 01 माइक्रो आब्जर्वर कुल 07 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अनुपस्थित कार्मिकों को 07 मार्च 2022 को अपरान्ह 03ः00 बजे विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर आर0ओ0 व तहसीलदार सलोन, एआईजी स्टाम्प, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहा0 राजकरन आदि अधिकारी एवं मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।

टॉप न्यूज़

शेयर करें